Popular Posts

दिल्ली घेराव के दौरान शहादत देने वाले किसानों को दी गई श्रद्धांजलि

दिल्ली घेराव के दौरान शहादत देने वाले किसानों को दी गई श्रद्धांजलि

केंद्र सरकार के नये कृषि बिल के खिलाफ दिल्ली घेराव के दौरान शहादत देने वाले किसानों को रविवार को अखिल भारतीय किसान संघर्ष संयुक्त मोर्चा की ओर से श्रद्धांजलि दी गई।

बिहार किसान सभा के संयुक्त सचिव प्रभुराज नारायण राव ने कहा कि अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति एवं किसान संघर्ष संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर दिल्ली घेरने वाले किसानों में से 20 से ज्यादा किसानों को शहादत को मजबूर होना पड़ा।

जिसमें से एक बाबा राम सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उनकी याद में जिला के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि सभा की गई। बेतिया में शहीद चन्द्र शेखर आज़ाद के प्रतिमा के सामने श्रद्धांजलि अर्पित की गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/tributes-paid-to-the-farmers-who-martyred-during-the-delhi-siege-128034897.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/21/

0 Response to "दिल्ली घेराव के दौरान शहादत देने वाले किसानों को दी गई श्रद्धांजलि"

Post a Comment