चंदरपुर रतवल ग्राम कचहरी में सरपंच ने ऑन दी स्पॉट निपटाए चार मामले
चौतरवा थाना में शनिवार को बगहा 1 के सीओ उदय शंकर मिश्र ने दर्जनों फरियादियों की फरियाद सुनी तो वही चंदर पुर रतवल ग्राम कचहरी के सरपंच सह सरपंच संघ के अनुमंडल अध्यक्ष जगन्नाथ यादव ने 10 मामलों की सुनवाई किया तथा 4 मामलों का निपटारा ऑन द स्पॉट किया।
सीओ उदय शंकर मिश्र ने बताया कि बथवरिया, भैरोगंज तथा चौतरवा थाना क्षेत्र से दर्जनों मामला भूमि से संबंधी आया था। सभी मामलों की बारी -बारी से सुनवाई किया गया। इस दौरान एक मामले को निपटारा किया गया। कुछ जटिल मामले को अगले जनता दरबार के माध्यम से निपटारा किया जा सकता है।
वहीं, चंदरपुर रतवल ग्राम कचहरी के सरपंच सह सरपंच संघ के अनुमंडल अध्यक्ष जगन्नाथ यादव ने बताया कि न्याय मित्र कुमार अतुल रंजन, उप सरपंच भरत साह, मुखिया अशोक यादव तथा सभी पांचों की उपस्थिति में क्षेत्र से आए फरियादी भूषण पासवान बनाम अखिलेश यादव, इंद्रजीत पासवान बनाम फरी यादव, ढेबर यादव बनाम ब्लिस्टर यादव, मोहित प्रसाद बनाम उमेश प्रसाद के बीच कई महीनों से भूमि विवाद तथा लेनदेन का मामला चल रहा था। सरपंच ने बताया कि इस दौरान अन्य 6 मामलों की सुनवाई किया गया जिसे अगले ग्राम कचहरी की बैठक में निपटारा किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bagha/news/sarpanch-tackles-four-cases-on-the-spot-in-chanderpur-ratwal-village-court-128034900.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/21/79_1608504353.jpg
0 Response to "चंदरपुर रतवल ग्राम कचहरी में सरपंच ने ऑन दी स्पॉट निपटाए चार मामले"
Post a Comment