Popular Posts

विवाहिता की गला दबा हत्या कर शव फंदे से लटका दिया

विवाहिता की गला दबा हत्या कर शव फंदे से लटका दिया

बिंद थाना अंतर्गत बाजार इलाके में शनिवार की रात ससुराली परिवार ने बहू की गला दबाकर हत्या कर, शव को फंदे से लटका दिया। घटना के बाद परिवार गांव से फरार हो गया। मृतका मनीष कुमार की पत्नी चांदनी देवी है। सूचना पाकर आई पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई। रहुई के कुतुबपुरा गांव निवासी मृतका की दादी शांति देवी ने पति समेत चार को आरोपित कर एफआईआर का आवेदन थाने में दिया है। आरोपियों पर दहेज में कार नहीं मिलने पर गला दबाकर हत्या का आरोप है। मृतका को तीन माह का एक पुत्र है। आरोपों में बुजुर्ग महिला ने बताया है कि तीन साल पहले उन्होंने पोती की शादी की। शादी के बाद से पति व अन्य ससुराली परिवार दहेज की मांग कर रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर महिला को प्रताड़ित किया जाने लगा। करीब छह माह से पति दहेज में कार की मांग कर रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर गला दबाकर पोती की हत्या कर दी गई। पुलिस जांच को गुमराह करने के इरादे से आरोपितों ने शव को फंदे से लटका दिया। थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। पति समेत चार पर हत्या का आरोप लगा आवेदन दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चलेगा। शव परिवार के हवाले कर दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/bind/news/married-woman-strangled-and-hanged-her-body-127987752.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/07/

0 Response to "विवाहिता की गला दबा हत्या कर शव फंदे से लटका दिया"

Post a Comment