Popular Posts

किशोर की मौत के बाद सड़क पर आगजनी

किशोर की मौत के बाद सड़क पर आगजनी

चंडी थाना अंतर्गत जैतीपुर-हथकट्‌टा मार्ग पर शनिवार को बाइक की टक्कर से साइकिल सवार किशोर जख्मी हो गया। जख्मी की मौत इलाज के दौरान देर रात पटना में हो गई। मौत से गुस्साए ग्रामीणो ंने रविवार को हथ्कट्‌टा मोड़ के समीप सड़क पर लाश रख, आगजनी करते हुए हंगामा करने लगे। आक्रोशित मुआवजा की मांग कर रहे थे। हंगामा के कारण हिलसा-नूरसराय मार्ग पर वाहनों की कतारें लग गई। मृतक धरमपुर गांव निवासी कुंदा बिंद का 11 वर्षीय पुत्र लव बिंद है। हंगामा की सूचना पाकर पुलिस दलबल के साथ आ गई। थानाध्यक्ष ने प्रावधान के तहत मुआवजा का आश्वासन दे आक्रोशितों काे शांत कराया। तब करीब घंटों बाद मार्ग से जाम हटाया जा सका। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि किशोर साइकिल पर सवार हो हिलसा की ओर जा रहा था। उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे किशोर जख्मी हो गए। जख्मी को इलाज के लिए हिलसा ले जाया गया। जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया। पटना में इलाज के दौरान किशोर की जान चली गई। घटना के बाद चालक, बाइक छोड़ फरार हो गया। मौत के बाद परिजन शव ले लौट आए और हंगामा करने लगे। आक्रोशित सड़क पर आगजनी करते हुए मुआवजा की मांग कर रहे थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सड़क जाम कर आगजनी करते ग्रामीण।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/bihar-sharif/news/arson-on-the-road-after-the-death-of-a-teenager-127987746.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/07/orig_5_1607296826.jpg

0 Response to "किशोर की मौत के बाद सड़क पर आगजनी"

Post a Comment