एक सड़क को दो योजना से बनाने के मामले में सीएम ने लिया संज्ञान, जिलाधिकारी को दिया जांच का आदेश
फारबिसगंज प्रखंड के परवाहा पंचायत में एक सड़क में दो अलग-अलग योजना से हुई हेराफेरी मामले में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संज्ञान लेकर अररिया जिलाधिकारी को जांच का निर्देश दिया है।
सामाजिक कार्यकर्ता दक्षिणेश्वर प्रसाद राय द्वारा फारबिसगंज प्रखंड में विगत दिनों इस तरह की हेराफेरी के मामले भास्कर में प्रकाशित होने पर अखबार की कटिंग को मुख्यमंत्री के मेल पर अग्रसारित कर शिकायत कर उच्चस्तरीय जांच की मांग किया गया है। वहीं सीएमओ द्वारा शिकायतकर्ता के मेल पर अररिया जिलाधिकारी को भेजे गए मेल के बारे में भी अवगत कराया गया।
वहीं मामले में डीपी राय ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग योजना में हुई लूट खसोट को लेकर उच्चस्तरीय जांच कराने को ले मुख्यमंत्री से शिकायत किया है, जिसको लेकर सीएमओ से हमे जिला पदाधिकारी को मेल भेज हमें सूचित किया है। डीपी राय ने बताया वरीय अधिकारी एवं सम्बन्धित विभागीय मंत्रालय को लिखित शिकायत कर इसमें संलिप्त पर कठोर कार्यवाई की मांग किये हैं। वहीं मामले में राजद नेता सुभाष मिश्रा, धनंजय शाण्डिल्य, दिनेश शर्मा, बीरेश यादव सहित अन्य ने जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्यवाई की मांग किया है। यहां बता दें कि पंचायत में एक सड़क पहले पंचम वित्त से बनी अब नाम बदलकर मनरेगा से योजना दिखाया गया है। मामला उजागर किये जाने के बाद मनरेगा पीओ ने शनिवार को स्थलीय जांच किया पर मामले को रफा दफा करने में शामिल लोग जूट गए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/araria/news/the-cm-took-cognizance-in-the-matter-of-making-a-road-with-two-plans-ordered-an-inquiry-to-the-district-magistrate-128010670.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/14/5_1607898805.jpg
0 Response to "एक सड़क को दो योजना से बनाने के मामले में सीएम ने लिया संज्ञान, जिलाधिकारी को दिया जांच का आदेश"
Post a Comment