जमालपुर-भवराजपुर रोड पर स्लैब टूटने से हो रहीं घटनाएं
24 December, 2020
Comment
आंदर व जमालपुर होकर भवराजपुर मुख्य सड़क को जोड़ने वाली सड़क के बीचों-बीच बने नाले का स्लैब जगह-जगह से टूटने से आए दिन दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। स्थानीय सुभाष सिंह ने बताया कि वार्ड एक में लगभग पांच वर्ष पूर्व नाली का निर्माण हुआ था। उसके बाद दो वर्षो से जगह-जगह नाली का स्लैब टूटने लगा है। नाली की सफाई नही होने से नाले का पानी घर के सामने सड़क पर इकट्ठा हो जाता है। इसके बाद आपसी सहयोग लोग सफाई कराते हैं। एक से दो दिन बाद फिर से वही परेशानी झेलनी पड़ती है। इस सड़क पर बड़ी संख्या में गाड़ियां चलती हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/ander/news/incidents-taking-place-due-to-slab-breakdown-on-jamalpur-bhavrajpur-road-128047067.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/24/6_1608825142.jpg
0 Response to "जमालपुर-भवराजपुर रोड पर स्लैब टूटने से हो रहीं घटनाएं"
Post a Comment