Popular Posts

हसनपुरा में मारपीट के मामले में आरोपियों के घर चस्पा इश्तेहार

हसनपुरा में मारपीट के मामले में आरोपियों के घर चस्पा इश्तेहार

एमएच नगर थाना क्षेत्र के हसनपुरा में बिगत 24 अप्रैल को हुई मारपीट मामले में एक पक्ष के दोषियों के घर सोमवार को पुलिस ने इश्तेहार चस्पा किया है। यह इश्तेहार मुन्ना अहमद हाशमी के मकान पर चस्पाया गया है। इस दौरान पुलिस ने बताया कि बिगत अप्रैल माह में मारपीट की घटना हुई थी। जिसमें सीमा बेगम पति इस्लाम मियां द्वारा प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी। जिसमें अफसर हाशमी, आरिफ हाशमी, नूरजहां बेगम, मुन्ना अहमद हाशमी, नेहा परवीन को नामजद बनाया था। तभी से सभी नामजद आरोपी फरार हैं। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ इश्तेहार चस्पा किया है। मौके पर सअनि जितेंद्र राम, मुन्ना यादव सहित अन्य पुलिस बल उपस्थित थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/advertisement-in-the-house-of-the-accused-in-the-case-of-assault-in-hasanpura-127988618.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/07/

0 Response to "हसनपुरा में मारपीट के मामले में आरोपियों के घर चस्पा इश्तेहार"

Post a Comment