सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने वाले 102 लोगों पर प्राथमिकी
मैरवा के राजेंद्र पार्क पर पुलिस से हुई नोक झोंक तथा थाने के घेराव के मामले में पुलिस ने दो ज्ञात तथा 100 अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कांड संख्या 382/20 के तहत बड़गांव मुखिया प्रतिनिधि योगेंद्र कुशवाहा तथा माले नेता जीशू अंसारी को नामजद तथा 100 अज्ञात पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचने, पुलिस के कब्जे से शराब के नशे ने धुत्त चार युवकों को पुलिस के कब्जे से भगाने, अनावश्यक हो हल्ला, गाली-गलौज तथा थाने के घेराव का आरोप लगाया है। ज्ञात हो कि शुक्रवार की रात्रि तिलक समारोह में जा रहे युवकों की गाड़ी को पुलिस ने शराब के संदेह में रोकने का प्रयास किया लेकिन युवक रुकने की बजाय भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर मैरवा के राजेंद्र पार्क पर पकड़ कर जब गाड़ी की जांच की तो शराब नहीं मिली। पुलिस ने उनकी पिटाई की जिससे आम लोग नाराज हो गए तथा पुलिस से नोक झोंक हुई। लोगों ने सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ मार्च निकाला तथा मैरवा थाने का घेराव किया था। पुलिस का कहना है कि युवक शराब के नशे में थे जिसे लोगों द्वारा भगा दिया गया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने को लेकर पुलिस ने दो ज्ञात तथा 100 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/fir-on-102-people-obstructing-government-work-127988617.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/07/
0 Response to "सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने वाले 102 लोगों पर प्राथमिकी"
Post a Comment