Popular Posts

ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत

ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत

सारे थाना अंतर्गत चकदीन गांव के समीप रविवार को ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सवार पिता-पुत्र की जान चली गई। मृतक बिहारशरीफ के शेखाना खुर्द मोहल्ला निवासी पीडीएस डीलर मो.खुर्शीद आलम और उनके 22 वर्षीय पुत्र अल्ताफ राजा हैं। सूचना के बाद परिजन भी अस्पताल आ गए। जहां उनकी चीत्कार गूंज रही थी। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि दोनों पिता-पुत्र सारे के चकदीन गांव बेटी के घर दावत में गए थे। जहां से लौटने के क्रम में ईंट लोड ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे दोनों सवार सड़क पर गिर गए। इसके बाद चालक दोनों को कुचलते हुए फरार हो गया। सूचना पाकर आई पुलिस ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी को अस्पताल लाई। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। शव को परिवार के हवाले कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/asthawan/news/death-of-father-and-son-riding-bike-on-tractor-127987736.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/07/

0 Response to "ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत"

Post a Comment