डीबीटी की नई गाइडलाइन का किया गया बहिष्कार
प्रखंड आंगनबाड़ी सेविका संघ ने बाल विकास परियोजना के द्वारा टेकहोम राशन को डीबीटी करने की नई गाइडलाइन का बहिष्कार कर दिया है। आंगनबाड़ी सेविकाओं ने राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश में परिवर्तन करने को लेकर प्रखंड मुख्यालय में बैठक कर विरोध किया है। संघ का नेतृत्व करने वाली सेविका संगीता कुमारी, आरती कुमारी, मीरा देवी, रजनी देवी व आशा देवी ने बताया कि कोरोना लॉकडाउन में सरकार के आदेश पर घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया गया।
आंगनबाड़ी केन्द्र पर राशन बंद कर नामांकित सभी बच्चों और किशोरियों के अभिभावकों को टीएचआर की मासिक राशि भेजने का नया निर्देश दिया गया है। इसके लिए बच्चों के माता-पिता के बैंक खाते पर राशि भेजने के लिए ओटीपी घर-घर जाकर लेना है। इस राशि भेजने के लिए अभिभावकों से ओटीपी लेने का दुरुह कार्य दिया गया है। इसमें गलती होने की कई संभावना रहती है। राशि सही लोगों को नहीं मिलने से कार्रवाई होने की चिंता सता रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhubani/news/exclusion-of-new-guidelines-of-dbt-128001239.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/11/
0 Response to "डीबीटी की नई गाइडलाइन का किया गया बहिष्कार"
Post a Comment