कृष्णदेव चौधरी के निधन पर लाेगों ने जताया शोक, कहा- उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है
जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष प्रो. शीतलाम्बर झा ने कहा है कि जिला कांग्रेस कमिटी के बरिष्ट सदस्य मधुबनी निवासी कृष्णदेव चौधरी के आकस्मिक निधन से सम्पूर्ण कांग्रेसजन मर्माहत है। कृष्णदेव चौधरी पार्टी के समर्पित व निष्ठावान कार्यकर्ता थे। उनके रग रग में कांग्रेस पार्टी था।
उनके पिता महान स्वतंत्रता सेनानी स्व शम्भू नाथ चौधरी थे। कृष्णदेव चौधरी स्वतंत्रता सेनानी व उत्तराधिकारी संगटन में भी काम करते थ। वे कुशल सामाजिक कार्यकर्ता थे और इस गतिविधि में सक्रिय होकर लोगों को मदद भी करते थे। उनका मिलनसार स्वभाव ही उन्हें लोगों के चहेते बनाये हुए हैं। उनके निधन से पार्टी के साथ साथ ब्यक्ति गत क्षति है ,जिसे भरना अभी सम्भव नही लगता है।
संवदेना व्यक्ति करने बालों में मनोज कुमार मिश्र, अधिवक्ता संजय कुमार मिश्र, ऋषिदेव सिंह, ज्योति रमन झा, विजय कुमार झा, भोला, जय कुमार झा, आकिल अंजुम, प्रो योगेंद्र मिश्र, माया नंद झा, मो. साबिर ,दशरथ झा, विदेश चौधरी, प्रो. इश्तियाक अहमद, विपिन कुमार झा, नवेंद्र झा, बैधनाथ झा, पवन यादव, आनंद कुमार झा, सुनील कुमार झा, गंगाधर पासवान, कौशल किशोर चौधरी, सुरेश चंद्र झा ,रमन, कृष्ण कुमार झा आदि शामिल हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhubani/news/people-mourn-the-death-of-krishnadev-chaudhary-said-his-death-has-caused-irreparable-damage-128034924.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/21/
0 Response to "कृष्णदेव चौधरी के निधन पर लाेगों ने जताया शोक, कहा- उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है"
Post a Comment