Popular Posts

जमीन की रजिस्ट्री ने पकड़ी रफ्तार, अक्टूबर में आगे था जिला पर अब तक 47 करोड़ का नुकसान

जमीन की रजिस्ट्री ने पकड़ी रफ्तार, अक्टूबर में आगे था जिला पर अब तक 47 करोड़ का नुकसान

(रूप कुमार) कोरोना के पीक पर होने के बीच मंदी की मार झेल रहा रजिस्ट्री ऑफिस अब आबाद होने लगा है। रियल एस्टेट का व्यापार भी धीरे-धीरे पुराने लय में लौटने लगा है। अप्रैल से जून तक तीन माह में रजिस्ट्री करवाने वालों की संख्या घटकर 35-40 फीसदी पर भी आ गिरी थी। अब इसमें तेजी से सुधार हो रहा है।

सुधार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रोजाना अब 70-80 जमीन की रजिस्ट्री हो रही है। हालांकि रजिस्ट्री से होने वाली आमदनी में पिछले साल की तुलना में 47 करोड़ का झटका भी लगा है। 2019 में अप्रैल से नवंबर तक जहां विभाग ने 125.25 करोड़ का लक्ष्य तय किया था।

इनमें 100 करोड़ से ज्यादा राजस्व जमा भी हो चुका था। इस बार इन आठ माह में 125.25 करोड़ के लक्ष्य की तुलना में विभाग को महज 78.08 करोड़ ही मिल सका। इन सबके बावजूद अक्टूबर में भागलपुर ने पूरे सूबे में अव्वल स्थान हासिल किया। राजस्व विभाग के अफसरों को अब कोरोना वैक्सीन से उम्मीद है। दावा है कि टीका आने से रजिस्ट्री करवाने वाले बढ़ेंगे।

कोरोना ही दस्तक के साथ रजिस्ट्री कार्यालय के आय में कमी हुई थी। अप्रैल के बाद रोज 35-40 ही रजिस्ट्री हो रही थी।अब सुधार हुआ और संख्या 40-50 हो गई। अब राेज 70-80 रजिस्ट्री हो रही है।

गांवों के जमीन की ज्यादा रजिस्ट्री
शहरी इलाके के मुकाबले के ग्रामीण इलाकों में जमीन की ज्यादा रजिस्ट्री हो रही है। सबसे ज्यादा राजस्व शहरी क्षेत्र की जमीन व फ्लैट की रजिस्ट्री से हाेती है। लेकिन अभी पिछले साल की तुलना में 40 फीसद कम हाे रही है। इसके बावजूद भागलपुर का रजिस्ट्री ऑफिस राजस्व के मामले में अक्टूबर में सूबे में अव्वल रहा।

पिछले साल से 39 फीसद कम हुई रजिस्ट्री
पिछले साल अप्रैल से नवंबर तक 20833 रजिस्ट्री हुई थी। इस साल इन 8 माह में 12752 रजिस्ट्री हुई है। यह पिछले साल से 39 फीसद कम है।

^काेराेना व चुनाव के बाद जमीन व फ्लैट की रजिस्ट्री की संख्या बढ़ी है। अक्टूबर में भागलपुर सूबे में टाॅप पर रहा है। विभाग काे इस साल 183 कराेड़ के राजस्व का लक्ष्य मिला है। पहले की तुलना में रजिस्ट्री की संख्या में तेजी आई है।
- गाैतम कुमार, रजिस्ट्रार, भागलपुर



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/registry-of-land-caught-pace-in-october-the-district-was-still-at-a-loss-of-47-crores-so-far-127974062.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/03/

0 Response to "जमीन की रजिस्ट्री ने पकड़ी रफ्तार, अक्टूबर में आगे था जिला पर अब तक 47 करोड़ का नुकसान"

Post a Comment