Popular Posts

सड़क दुर्घटना में बाइक जली, सवार की मौत आग देख सिलेंडर लोड ट्रक पीछे करने में पलटा

सड़क दुर्घटना में बाइक जली, सवार की मौत आग देख सिलेंडर लोड ट्रक पीछे करने में पलटा

रानीगंज अररिया एनएच 327 ई पर बेतौना बसगरा नहर चौक के समीप बुधवार को अहले सुबह सड़क दुर्घटना में एक बाइक धू-धू कर जल गई। इस घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक 24 वर्षीय नंदन कुमार पिता स्वर्गीय जगदीश साह अररिया ओमनगर वार्ड-8 का रहने वाला बताया जा रहा है।

मौके पर रानीगंज की ओर जा रही गैस सिलेंडर लोड उसी के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पोखर में पलट गया। घटनास्थल से ट्रक चालक फरार पाया गया। अहले सुबह अंधेरे में हुई सड़क दुर्घटना को लेकर स्थानीय लोगों से सही जानकारी नहीं मिल सका।

लेकिन रानीगंज पुलिस का कहना है कि जलती बाइक को देख कर ट्रक पीछे करने में अनियंत्रित हुआ होगा, जिसके कारण ट्रक बगल के गड्ढे में जाकर पलट गई। जबकि कुछ कुछ लोगों को संदेह है कि बाइक में ट्रक पीछे से टक्कर मारा होगा। जिसके कारण बाइक सड़क पर फिसलने के दौरान आग लग गई होगी।

वही घटनास्थल के समीप गड्ढे में एक बैग में विदेशी शराब की कई बोतल चकनाचूर हालत में बरामद हुआ है। जिससे लोगों को आशंका है कि युवक शराब की डिलीवरी देने जा रहा होगा। तेज रफ्तार के चलते दुर्घटना हुआ है। सड़क किनारे लावारिश हालत सड़क किनारे कई घंटों तक शव पड़ा रहा।

कुछ देर बाद गुणवंती निवासी मृतक के बहनोई रिकेश कुमार साह पहुंचे। रिकेश ने शव की पहचान कर घटना की जानकारी ससुराल स्थित परिजनों को दिया। इस बीच रोते बिलखते मृतक के परिजन घटनास्थल पहुंचने लगे। वही मौत की खबर सुनने पर दर्जनों गांवों के सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

गैस सिलेंडर लोड ट्रक आग के सम्पर्क में आता तो स्थित होती भयावह, बड़ा हादसा टला

मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल पर दुर्घटनाग्रस्त बाइक व ट्रक की सुरक्षा को लेकर मौके पर चौकीदार को तैनात किया गया है। जबकि शराब चकनाचूर वाले बैग को जब्त नहीं कर उसे लावारिस हालत में पुलिस छोड़ दिया है। मौके पर जुटी भीड़ में शामिल लोगों का कहना था कि यदि ट्रक का संपर्क आग से हो जाता तो बड़ा हादसा घट सकता था।

थानाध्यक्ष श्यामनंदन यादव ने बताया कि फिलहाल दुर्घटना का केस दर्ज किया जायेगा। घटना के हर एक पहलु पर तहकीकात की जा रही है। अवैध शराब के कारोबार को लेकर मृतक के पूर्व के गतिविधियों पर भी गहन जांच होगी। पूरे मामले में परिजन का बयान सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी। अभी आवेदन नहीं दिया गया है।

मृतक के भाई को नहीं पता कि वह कब निकाला घर से

घटना को लेकर मृतक का भाई चंदन कुमार साह ने बताया कि हम लोग दुकान से देर रात आते हैं। सुबह फिर दुकान चले जाते हैं। सब भाई का रूम अलग-अलग किया हुआ है। उसका भाई कब आता है कब जाता है उसे कुछ पता नहीं है। उन्होंने बताया कि नंदन पहले सोनारी का काम करता था।

उन्होंने बताया कि बाइक भी नंदन का नहीं है। किसका बाइक है उसे पता नहीं है। वहीं मृतक की मां व चाची ने रोते हुए कहा कि नंदन मंगलवार को ही दिन के 10 बजे घर से निकला था। मां और चाची को आशंका है कि उसके पुत्र के साथ कोई जानबुझ घटना किया होगा। क्योंकि वह अपने मोहल्ले के ही चार पांच दोस्तो के साथ रहता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रानीगंज अररिया एनएच 327 ई पर बेतौना चौक समीप हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/raniganj/news/bike-burnt-in-road-accident-rider-dies-after-seeing-fire-cylinder-loaded-truck-overturned-127974065.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/03/orig_2araria-pullout-pg1-0_1606952690.jpg

0 Response to "सड़क दुर्घटना में बाइक जली, सवार की मौत आग देख सिलेंडर लोड ट्रक पीछे करने में पलटा"

Post a Comment