Popular Posts

1.30 करोड़ से निर्माणाधीन पुल की ढलाई के दौरान शटरिंग गिरा, 3 मजदूर घायल

1.30 करोड़ से निर्माणाधीन पुल की ढलाई के दौरान शटरिंग गिरा, 3 मजदूर घायल

फारबिसगंज के तिरसकुंड पंचायत अंतर्गत समौल के बलवाही धार में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से निर्माणाधीन पुल का शटरिंग टूटकर गिर जाने से कार्यरत तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि कार्य कर रहे अन्य मजदूर भी जख्मी हो गए हैं।

घायल मजदूरों में बिनोद मंडल, महानंद मंडल एवं गुरुदेव मंडल शामिल हैं। पुल का निर्माण फारबिसगंज क्षेत्र के समौल, लहसनगंज, बेलई, ठीलामोहन आदि गांव को जोड़ने वाली सड़क मार्ग में बलवाही धार में बनाया जा रहा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि मेसर्स जोगता कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा उक्त पुल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसके निर्माण में गुणवत्तापूर्ण नहीं होने के कारण घटना हुई है।

आवश्यकता से कम तथा घटिया किस्म के छड़, तार आदि के इस्तेमाल करने के कारण पुल का बॉक्स कल्वर्ट निर्माण के दौरान टूटकर गिर गया। स्थानीय लोगों ने पुल निर्माण में बरती जा रही अनियमितता की जांच के साथ इस हादसे के जिम्मेवार संवेदक पर कार्यवाही की मांग किया है।

बता दें कि विगत फरवरी 2020 में पुल का शिलान्यास हुआ था। बता दें कि पुल निर्माण 1 करोड़ 30 लाख 84 हजार रुपये की लागत से की जा रही है। उक्त राशि पांच साल का अनुरक्षण सहित बताया गया है। हालांकि विभागीय अधिकारी ने जांच कराने की बात कही है।

लोहे का पाइप कमजोर होने के कारण धंसा : कनीय अभियंता

ग्रामीण कार्य विभाग के कनीय अभियंता ने बताया कि उक्त स्थल पर तीन स्पैन का बॉक्स कल्वर्ट का निर्माण कार्य चल रहा है। जहां वर्षा से पूर्व लोहे का शटरिंग किया गया था। जिसमे जंग लगने से कारण लोहे का पाईप कमजोर हो जाने के कारण तीन स्पैन में से एक स्पैन का शटरिंग निर्माण कार्य के दौरान टूट गया।

जिसे जांच कर दुरुस्त कराया जा रहा है। बता दें कि सेंट्रिंग कार्य में हॉलो आयरन पाईप का इस्तेमाल किया गया था जिसमे ब्रेसिंग जंग लगने के कारण अचानक टूटने की बात कही गई है। बताया गया कि संवेदक के निजी अभियंता ने पुल निर्माण के दौरान नियमित देखरेख नहीं की इसलिए हादसा हुआ। विभागीय अभियंता ने बॉक्स कल्वर्ट का भुगतान अभी तक नहीं करने की भी जानकारी दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फारबिसगंज के समौल में निर्माण कार्य के दौरान गिरा शटरिंग ढलाई (लाल घेरे में)।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/araria/news/shuttering-fell-during-construction-of-bridge-under-construction-from-130-crore-3-laborers-injured-127974056.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/03/orig_2araria-pullout-pg1-0_1606952603.jpg

0 Response to "1.30 करोड़ से निर्माणाधीन पुल की ढलाई के दौरान शटरिंग गिरा, 3 मजदूर घायल"

Post a Comment