Popular Posts

दिन और रात के पारा में सिर्फ 2.6 डिग्री का अंतर, गुरुवार माैसम का सबसे सर्द दिन रहा

दिन और रात के पारा में सिर्फ 2.6 डिग्री का अंतर, गुरुवार माैसम का सबसे सर्द दिन रहा

ठंड बढ़ने के साथ ही बीते 48 घंटाें में शहर में धूप नहीं निकली है। अगले चार दिनाें तक यही स्थिति रहने का अनुमान है। गुरुवार काे शहर दिनभर शहर धुंध की चादर में लिपटा रहा। सबाैर के इलाकाें में हल्की फुहारें भी पड़ीं। गुरुवार इस माैसम का सबसे सर्द दिन रहा। दिन और रात के तापमान में सिर्फ 2.6 डिग्री का अंतर रहा। इस वजह से दिन में भी कनकनी बढ़ गयी।

माैसम विभाग ने कहा है कि 14 दिसंबर तक माैसम ऐसा ही रहेगा। सुबह 5.30 से 8.00 बजे तक विजिबलिटी भी 200 मीटर रही। गुरुवार काे अधिकतम तापमान नाॅर्मल से सात डिग्री कम रहा। हालांकि न्यूनतम तापमान नाॅर्मल से एक डिग्री अधिक दर्ज किया गया। गुरुवार काे अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा। 24 घंटे में अधिकतम तापमान 0.7 डिग्री घटा है और न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है।

फरक्का एक्सप्रेस 16 से एक फरवरी तक कैंसिल
भागलपुर के रास्ते मालदा टाउन से दिल्ली के बीच चल रही फरक्का एक्सप्रेस धुंध की वजह से 16 दिसंबर से एक फरवरी तक कैंसिल कर दी गई है। पूर्व रेलवे के मुताबिक मालदा टाउन से 16 दिसंबर और दिल्ली से 17 दिसंबर से ट्रेन नहीं चलेगी।

मायागंज का एसएनसीयू फुल
ठंड बढ़ने से मायागंज व सदर अस्पताल के एसएनसीयू में नवजाताें की भीड़ बढ़ने लगी है। मायागंज के एसएनसीयू में जगह नहीं है। जबकि सदर में दाे बच्चे भर्ती हैं। मायागंज अस्पताल के शिशु विभाग के डाॅ. खलील अहमद ने बताया कि सांस तेज चलने, खांसी, बुखार और डायरिया के मरीज ज्यादा अा रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
धुंध से लिपटा शहर। गर्म कपड़ाें में बाहर निकले लाेग।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/only-26-degree-difference-in-day-and-night-mercury-thursday-was-the-coldest-day-of-mass-128001324.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/11/orig_untitled_1607643087.jpg

0 Response to "दिन और रात के पारा में सिर्फ 2.6 डिग्री का अंतर, गुरुवार माैसम का सबसे सर्द दिन रहा"

Post a Comment