वर्ष 2021-2022 के लिए 18 अरब 77 करोड़ रुपए का बजट अनुमोदित
एलएनएमयू में गुरुवार को वीसी प्रो. सुरेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सिंडिकेट की बैठक हुई। कुलपति के आवासीय कार्यालय में आयोजित इस बैठक में सर्वसम्मति से वित्तीय वर्ष 2021-2022 के लिए वित्त समिति की ओर से 18 अरब, 77 करोड़, 27 लाख, 77 हजार, 499 रुपए के पास बजट को अनुमोदित कर दिया गया। इस वित्तीय वर्ष में विवि को निजी स्रोतों व अंगीभूत कॉलेजों से कुल 26 करोड़ 37 लाख 45 हजार 693 रुपए व संबद्ध वित्तपोषित इकाइयों से कुल 62 करोड़ 41 लाख 62 हजार 882 रुपए की आमदनी का अनुमान है।
इस तरह सभी आय का सामंजस्य करने के बाद विवि को 17 अरब 88 करोड़ 48 लाख 77 हजार 924 रुपए समेकित व्यय की मांग बजट के माध्यम से सरकार से करनी होगी। इसके साथ ही वित्त समिति की ओर से अनुमोदित अन्य सभी प्रस्तावों पर भी सदस्यों सहर्ष मुहर लगा दी। विद्वत परिषद के अनुमोदित सभी प्रस्तावों को पास किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhubani/news/budget-of-18-billion-77-crores-approved-for-the-year-2021-2022-128001216.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/11/0_1607640980.jpg
0 Response to "वर्ष 2021-2022 के लिए 18 अरब 77 करोड़ रुपए का बजट अनुमोदित"
Post a Comment