Popular Posts

विधायक हरिभूषण ने राशि का भुगतान नहीं होने पर सीओ को फटकारा

विधायक हरिभूषण ने राशि का भुगतान नहीं होने पर सीओ को फटकारा

बिस्फी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने रहिका अंचल व प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में दिनेश राम का घर जल जाने के संबंध में वर्षों बाद भी आपदा की राशि का भुगतान नहीं होने पर उन्होंने अंचल अधिकारी को फटकार लगाई।

वहीं, दाख़िल-खारिज की शिकायत को जल्द से जल्द समाप्त करने की बात अंचल अधिकारी से कही। विधायक ने प्रेस से बात करते हुए कहा कि जिला पुलिस और प्रशासन से रहिका थाना के एक माह का सीसीटीवी फुटेज निकाल कर जांच करने की मांग गई है। विधायक ने कहा कि शराब के बड़े धंधेबाज थाना पर चौकड़ी जमा कर बैठते हैं और पुलिस निर्दोष लोगों पर करवाई करती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhubani/news/mla-haribhushan-rebuked-co-for-non-payment-of-amount-128001220.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/11/

0 Response to "विधायक हरिभूषण ने राशि का भुगतान नहीं होने पर सीओ को फटकारा"

Post a Comment