18 लाख के गबन के मामले में झंझारपुर के पूर्व नाजिर पर एफआईआर दर्ज होगी
डीआरडीए निदेशक डाॅ. राजेश्वर प्रसाद झंझारपुर प्रखंड पहुंचे और आवास एवं शौचालय योजना की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने पाया कि पूर्व नाजिर के द्वारा 21 शौचालयों में से 20 शौचालय के लिए राशि का उठाव कर लिया है। लेकिन इसमें अभी सिर्फ 6 ही पूरे हुए हैं। 7 का निर्माण अधूरा है। बाकी का निर्माण कार्य शुरू ही नहीं किया गया। उन्होंने बीडीओ कृष्ण कुमार को पूर्व नाजिर पर नगर थाना में 18 लाख रुपए के गबन की प्राथमिकी दर्ज कराने का ओदश दिया।
समीक्षा के दौरान उन्होंने शौचालय के लिए भी आवास सहायकों को प्रतिदिन जियो टैग करने का आदेश दिया है। वहीं, हिदायती लहजे में कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो संबंधित कर्मी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जबकि प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए डीआरडीए निदेशक ने आवास सहायकों से कहा कि हर हाल में 12 दिसंबर तक शेष लाभूकों का प्रतीक्षा सूची शून्य कर देनी है जिससे एक माह के अंदर राशि भेजी जा सके।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/jhanjhapur/news/an-fir-will-be-lodged-against-the-former-nazir-of-jhanjharpur-in-the-case-of-embezzlement-of-18-lakhs-128001213.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/11/
0 Response to "18 लाख के गबन के मामले में झंझारपुर के पूर्व नाजिर पर एफआईआर दर्ज होगी"
Post a Comment