मशरक में इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख की संपत्ति ले गए चोर
मशरक थाना क्षेत्र के डुमरसन मेला स्थित मां लक्ष्मी इलेक्ट्रॉनिक दुकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख रुपए मूल्य की संपत्ति की चोरी कर लिए जाने की प्राथमिकी सोमवार को दुकानदार ने दर्ज कराई। दुकान मालिक संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि रविवार की शाम को वह दुकान बंद कर अपने घर चले गए। सोमवार को जब वह अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो, दुकान के गेट का ताला टूटा हुआ पाया। अंदर जाकर वह देखे तो, उनके होश उड़ गए, दुकान में रखे गए एक दर्जन एलईडी टेलीविजन की चोरी कर ली गई है। घटना की सूचना उन्होंने पुलिस को दी। सूचना पाकर मशरिक पुलिस इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह के साथ थाना व बाद में ग्रामीणों के द्वारा सूचना दी गई कि डुमरसन शिव मंदिर के पास पोखरा के पास एक टेलीविजन फेंका हुआ है। सूचना देने के घंटों बाद पहुंची पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। दुकानदार की लिखित शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें कहा गया है कि चोरी गए एक दर्जन टेलीविजन की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए है। इसके अलावा दुकान से अन्य सामानों की भी चोरी की गई है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। बताते चलें कि जिले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। प्रतिदिन तीन-चार स्थानों पर चोरी की घटनाएं हो रही है। दो दिन पहले भी मशरक में चोरी की एक घटना हुई थी, लेकिन इस मामले में पुलिस को अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के कारण व्यवसायियों तथा आम नागरिकों में भय व दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि चोरी के मामले में जांच की जा रही है। फिलहाल कोई सुराग नहीं मिला है।
हर राेज अाैसतन तीन से चार चाेरी की घटनाएं
बताते चलें कि जिले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। प्रतिदिन तीन-चार स्थानों पर चोरी की घटनाएं हो रही है। दो दिन पहले भी मशरक में चोरी की एक घटना हुई थी, लेकिन इस मामले में पुलिस को अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के कारण व्यवसायियों तथा आम नागरिकों में भय व दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि चोरी के मामले में जांच की जा रही है। फिलहाल कोई सुराग नहीं मिला है।
शौच कर रहे व्यक्ति की बाइक ले उड़े चोर
भेल्दी| छपरा मुजफ्फरपुर 722 पर एक बाइक अज्ञात चोरों ने चुरा लिया। इस संबंध में अमनौर थाना क्षेत्र के सलखुआ गांव निवासी राज किशोर पाण्डेय के पुत्र धीरज कुमार पाण्डेय ने भेल्दी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसमें कहा कि 19 दिसंबर को सलखुआ अपने घर से छपरा स्थित डेरा पर जा रहे थे। तभी एनएच 722 पर रज्जुपुर गांव के समीप बाइक खड़ी कर खेत में शौच कर रहे थे। इस दौरान अज्ञात चोरों ने बाइक लेकर फरार हो गए।पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है
स्मैक के साथ जिस युवक को पकड़ा
गोपालगंज| सोमवार को नगर पुलिस का एक युवक को लाठी, डंडे और जूते से मारने का वीडियो वायरल हो रहा है। एसपी ने वायरल वीडियो के जांच के आदेश दे दिए है।जांच में अगर दोषी पाए जाते है तो उन पर सस्पेंशन की कार्रवाई होगी। वहीं युवक के परिजन भी पुलिस वालों के साथ हाथा पाई कर रहे है। इस दौरान एक महिला युवक को बचाने के लिए पुलिस के सामने हाथ जोड़ रही है। गुस्साए पुलिस जवानों ने महिला को भी धक्का देकर गिरा दिया।
पंचायत सचिव की बाइक की डिक्की तोड़कर चोरों ने उड़ाए एक लाख रुपए
तरैया| प्रखण्ड कार्यालय तरैया के परिसर में लगे पंचायत सचिव के मोटरसाइकिल का डिक्की तोड़ कर अज्ञात चोरों ने 01 लाख रुपये की चोरी कर लिया है। इस संबंध में चैनपुर एवं चंचलिया पंचायत के पंचायत सचिव ब्रम्हदेव राय ने स्थानीय थाने में अज्ञात चोरों पर एफआईआर दर्ज कराया है।पंचायत सचिव ने बताया कि पंचायत में चल रहे विभिन्न योजनाओं में श्रमिकों के भुकतान के लिए वह पीएनबी से 01 लाख रुपये निकाल कर प्रखण्ड कार्यालय पहुंचे। एक लाख रुपये और बैंक पासबुक एवं चेकबुक बाइक के डिक्की में रखे थे। बाइक प्रखण्ड कार्यालय के सामने खड़ा करके बीडीओ के साथ होने वाले निर्वाचन कार्य के मीटिंग में भाग लेने प्रखण्ड कार्यालय में चले गये। जब कार्यालय से मीटिंग के बाद अपने बाइक के समीप पहुंचे तो बाइक का डिक्की टूटा हुआ था और रुपये तथा चेक बुक गायब था। घटना की सारी जानकारी पंचायत सचिव ब्रम्हदेव राय ने बीडीओ को बताया।फिर बीडीओ के अनुसंशा पर पंचायत सचिव ने एक शिकायत प्रतिवेदन स्थानीय थाने में दिया।जिसके आलोक में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/mashrak/news/thieves-took-property-worth-15-lakh-by-breaking-lock-of-electronics-shop-in-mashark-128036055.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/21/1_1608565364.jpg
0 Response to "मशरक में इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख की संपत्ति ले गए चोर"
Post a Comment