बदमाशों पर शिकंजा कसें पुलिस अधिकारी, थानाध्यक्ष बाले- ड्यूटी में लापरवाही नहीं बरतें
मधुबनी एसपी डॉ. सत्यप्रकाश ने गुरुवार को सीमावर्ती लदनियां थाना परिसर में क्राइम मीटिंग की। कार्यक्रम पूर्व से निर्धारित होने के कारण थाना परिसर में लदनियां थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के द्वारा अच्छी तैयारी की गई थी। आयोजित क्राइम मिटिंग में उपस्थित थानाध्यक्षों व इंस्पेक्टर और एसडीपीओ को आपराधिक गतिविधियों पर शिकंजा कसने व पेंडिंग केसों का जल्द से जल्द निष्पादन करने का एसपी ने निर्देश दिया।
इस दौरान फरार अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने को कहा गया। इस दौरान थानाध्यक्षों को कहा कि वे अपने कार्य के प्रति सजग रहें। ड्यूटी में लापरवाही बतरने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष समन्वय बनाकर जल्द फाइलों का निष्पादन करें। अपने-अपने थाना क्षेत्रों में शराब तस्करी, अवैध बालू खनन व अन्य गैरकानूनी धंधों पर रोक लगाएं। थानाध्यक्ष थाना क्षेत्रों में स्वयं रात्रि-गश्ती करें। एसपी ने शराब के मामले पर कहा कि हर हाल में शराब तस्करों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें।
बता दें कि गुरुवार को लदनियां थाना परिसर में क्राइम मीटिंग के दौरान एसपी का लहजा कई मायनों में साफ दिखा। उन्होंने कहा कि जो अपराधी जेल से छूट रहे हैं, उनके पीछे थानेदार अपना सूचना तंत्र लगाएं। उन्होंने आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए अलर्ट रहने को कहा। उन्होंने हिदायत देते हुए अब सभी पुलिस कर्मी व पदाधिकारी के नाम के साथ सूची बनाकर ड्यूटी लगाई जाएगी। मौके पर जयनगर एएसपी शौर्य कुमार सुमन, सदर डीएसपी कामनी वाला, थानाध्यक्ष धर्मपाल, डीएसपी फुलपरास प्रभात कुमार, झंझारपुर डीएसपी आशीष आनंद, बासोपट्टी थानाध्यक्ष इंदल यादव आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/ladniyan/news/police-officers-should-tighten-the-rogues-police-station-officer-should-not-be-negligent-in-duty-128001211.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/11/0_1607640803.jpg
0 Response to "बदमाशों पर शिकंजा कसें पुलिस अधिकारी, थानाध्यक्ष बाले- ड्यूटी में लापरवाही नहीं बरतें"
Post a Comment