Popular Posts

नाले के पानी में डूबी हुसैनाबाद सूफी टाेला की सड़क, मजबूरी में बेटी के निकाह के लिए 30 हजार में बुक कराना पड़ा मैरेज गार्डन

नाले के पानी में डूबी हुसैनाबाद सूफी टाेला की सड़क, मजबूरी में बेटी के निकाह के लिए 30 हजार में बुक कराना पड़ा मैरेज गार्डन

(इरशाद आलम) नगर निगम की लापरवाही का खामियाजा लाेगाें काे किस तरह उठाना पड़ रहा है इसका एक उदाहरण वार्ड 41 के गौरी सिंह लेन के हुसैनाबाद सूफी टोला में सामने आया है। माेहल्ले में नाले का गंदा पानी घुस जाने के कारण शादी-ब्याह में परेशानी आ रही है। माेहल्ले के मो. हफीजउल्लाह की बेटी का निकाह 12 दिसम्बर को होना है।

लेकिन माेहल्ले में सड़क पर नाले का गंदा पानी भर जाने के कारण बारात काे दरवाजे पर नहीं ला पाएंगे इसलिए मजबूरन उनको 30 हजार रुपए में मैरेज गार्डन भाड़े पर लेना पड़ा है। माेहल्ले से गुड्‌डू आलम की बारात 10 दिसम्बर को निकलनी है। उनके घरवाले परेशान हैं कि गंदे पानी के बीच से बारात कैसे निकलेगी। घर में मेहमानाें काे कैसे बुलाएंगे।

बच्चे घराें में कैद, खेलने के लिए बाहर नहीं निकल पा रहे

नाले के गंदा पानी से सूफी टोला, कटघर व मिस्त्रीटोला सहित आसपास के 3 हजार से अधिक लोग परेशान है। गंदा पानी घरों में भी घुस गया है। दुर्गंध से सांस लेना मुश्किल है। लोग घरों से नहीं निकल पा रहे है। बच्चे घरों में कैद हो गए हैं। वे खेलने के लिए घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। बुजुर्ग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।

बेटी की शादी है, रिक्शा व टेंपाे तक घर आने को तैयार नहीं

मो. हफीजउल्लाह ने बताया, बेटी का निकाह है। राेड पर गंदा पानी जमा हाेने से रिक्शा व टेंपाे सामान लेकर नहीं आना चाहता। इसलिए मैरिज गार्डन बुक करना पड़ा। इस पर 30 हजार ज्यादा खर्च बैठा। शादी के लिए अतिथि भी आ रहे हैं। परेशानी बढ़ गई है। माेहल्ले के मो. अलीउर्रहमान ने बताया, स्थिति बहुत दिनों से खराब है, 10 दिनों में ज्यादा हो गया।

गौरी सिंह लेन मार्ग गंदे पानी के जमाव से बंद है। लोग घरों में रह नहीं पा रहे हैं। बौंसी नाला जाम होने से पानी इलाके में ही घुस रहा है। पार्षद को भी बताया। चुनाव में प्रत्याशियों ने आश्वासन दिया, लेकिन कुछनहीं हुआ। 10 दिसम्बर को पड़ाेसी गुड्‌डू आलम की बारात निकलनी है। सभी परेशान हैं कि बारात कैसे निकलेगी।

पार्षद प्रतिनिधि बोले- निजी मशीन से निकालेंगे पानी

वार्ड 41 के पार्षद प्रतिनिधि विनय गुप्ता ने बताया, बौंसी नाला जाम है। इसलिए क्षेत्र के नाले से पानी नहीं जा रहा। दूसरे नाले का पानी भी गौरी सिंह लेन, हुसैनाबाद सूफी टोला आ रहा है। सफाई को नगर आयुक्त से कहा है। घरों में शादी भी है। मंगलवार को निजी मशीन से पानी निकालेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वार्ड नंबर 41 के हुसैनाबाद सूफी टोला में घुसा नाले का गंदा पानी, मार्ग हो गया बंद।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/the-road-of-hussainabad-sufi-teela-submerged-in-the-drain-water-forced-to-book-a-marriage-garden-for-30-thousand-for-daughters-marriage-127987779.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/07/orig_0-1_1607296567.jpg

0 Response to "नाले के पानी में डूबी हुसैनाबाद सूफी टाेला की सड़क, मजबूरी में बेटी के निकाह के लिए 30 हजार में बुक कराना पड़ा मैरेज गार्डन"

Post a Comment