दफ्तर में बैठे अफसर पता कर लेंगे, वार्डाें में पानी पहुंचा या नहीं
हर घर नल याेजना के तहत दिनभर में पानी चालू हुआ या नहीं, इसका पता जिले में अपने ऑफिस में बैठे पंचायती राज विभाग के अफसर काे पता चल जाएगा। इसे लेकर पंचायती राज विभाग की निगरानी वाले 1370 वार्ड में पहले चरण में आईओटी मशीन लगाने का काम आठ दिसंबर से शुरू हाेगा।
पटना की एके इंटरप्राइजेज एजेंसी काे 1370 वार्ड में मशीन लगाने के लिए डेढ़ कराेड़ का ठेका मिला है। एक मशीन की कीमत 11 हजार रुपये है। इस मशीन में सिम लगा रहेगा। यह मशीन माेटर में सेट की जाएगी। 45 दिन में इसे सभी 1370 वार्ड में लगाने का टारगेट एजेंसी ने तय किया है।
एजेंसी के संचालक मयंक व प्राेजेक्ट मैनेजर दिग्विजय ने बुधवार काे मशीन का नमूना प्रभारी जिला पंचायती राज पदाधिकारी पीके पांडेय काे दिखाया तथा जहां मशीन लगनी है उसकी लिस्ट ली। एजेंसी से जुड़े अफसराें ने बताया कि आईओटी इंटरनेट आफ थिंग्स के जरिए यह पता आसानी से चल जाएगा पूरे दिन में माेटर चला या नहीं। चला ताे कितनी बार चला। साथ ही कितने घंटे चला व कितना पानी डिस्चार्ज हुआ। इस मशीन की मदद से हर घर नल याेजना में पंप से पानी नहीं मिलने की शिकायताें काे हद तक काबू पाया जा सकेगा।
छह वार्ड में कटाव के कारण नहीं हुआ काम
इसकी निगरानी के लिए जिला पंचायती राज ऑफिस में 40 इंच का एलसीडी लगेगा। तथा हर दिन का डेटा एलसीडी में रहेगा। एजेंसी पांच साल तक मशीन का मेंटेनेंस भी करेगी। जिले के छह वार्ड में कटाव के कारण हर घर नल याेजना का काम नहीं हुआ है। पहले फेज में ये एजेंसी पंचायती राज विभाग के द्वारा किए गए कामाें में डिवाइस लगाएगी। वहीं दूसरी एजेंसी पीएचईडी विभाग के द्वारा किए गए कामाें में ये मशीन लगाएगी।
अपर मुख्य सचिव ने कहा हर घर काे मिले पानी
हर घर नल याेजना काे लेकर पंचायती राज विभाग गंभीर हाे गया है। विभाग के अपर मुख्य सचिव लगातार इसे लेकर जिले के वरीय अफसर से लेकर पंचायत तक के अफसर से सीधे ऑनलाइन जुड़ रहे हैं। बुधवार काे अपर मुख्य सचिव ने वीसी के जरिए सभी टेक्निकल सहायक से कहा गया कि हर हाल में हर घर तक नल जल का पानी पहुंचे। तथा तय टाइम के अनुसार गांव के लाेगाें काे पानी मिले ये हर हाल में सुनिश्चत हाे। वीसी में प्रभारी जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रमाेद कुमार पांडेय, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी भी शामिल हुए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/the-officers-sitting-in-the-office-will-find-out-whether-the-water-reached-the-wards-or-not-127974053.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/03/
0 Response to "दफ्तर में बैठे अफसर पता कर लेंगे, वार्डाें में पानी पहुंचा या नहीं"
Post a Comment