Popular Posts

महिलाओं ने शहर के गांधी मैदान से शुरू की दौड़

महिलाओं ने शहर के गांधी मैदान से शुरू की दौड़

आधी आबादी को चुस्त-दुरुस्त रखने व स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के उद्देश्य से पिंकथन के नेतृत्व में पिंक साड़ी रन का आयोजन किया गया। पहली बार 50 से अधिक महिलाओं ने शहर के गांधी मैदान से शुरू हुए दौड़ में भाग लिए। दौड़ के माध्यम से महिलाओं को यह संदेश दिया गया कि वे प्रतिदिन अपने स्वास्थ्य के प्रति सुबह में समय दे। जिससे उनके साथ-साथ उनका परिवार भी निरोग रह सके। पिंकथन की एंबेसडर रूही रानी सिंह ने कहा कि महिलाओं को हर हाल में अपने आप को फिट रखना है, ताकि परिवार भी स्वस्थ रहे और स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके। विशेष रूप से घरेलू महिलाओं को घर से निकलकर दौड़ने के लिए प्रेरित किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Women started the race from Gandhi Maidan in the city


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/women-started-the-race-from-gandhi-maidan-in-the-city-127988616.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/07/3_1607355721.jpg

0 Response to "महिलाओं ने शहर के गांधी मैदान से शुरू की दौड़"

Post a Comment