तीन दिन के बदले अब पांच दिन में पहुंच रहा स्पीड पोस्ट
डाक विभाग तीन दिनों में देश के किसी भी स्थानों पर स्पीड पोस्ट पहुंचाने का दावा करता है। लेकिन सच्चाई है कि वह राजधानी दिल्ली जैसे शहर में भी तीन दिन के बजाय पांच दिनों में स्पीड पोस्ट पहुंचा रहा है। जबकि दिल्ली के लिए पटना से हवाई यात्रा में समय दो घंटे व ट्रेन से 20 घंटे लगता है। सीवान से दिल्ली के लिए स्पीड पोस्ट भेजने पर पटना के रास्ते ही दिल्ली भेजा जाता है। स्पीड पोस्ट के नाम पर विभाग रजिस्ट्री से दोगुनी राशि शुल्क के रूप में लेता है। फिर भी रजिस्ट्री की तरह ही उसे पहुंचाने का काम करता है। चार नम्बर को सीवान प्रधान डाक घर से एक स्पीड पोस्ट दिल्ली के लिए बुक किया गया। उसे 7 नवम्बर को दिल्ली में मिल जाना चाहिए। लेकिन वह चार नम्बर की सुबह 10 बजे तक पटना में भी डाक था। हालांकि यह डाक 9 नवम्बर को दिल्ली के पते पर मिला। इस संदर्भ में डाक अधीक्षक रंजन शुक्ला ने बताया कि तीन दिन में स्पीड पोस्ट पहुंचा देना है। देश के दूर- दराज के प्रदेशों में चार दिनों में स्पीड पोस्ट मिल जाता है। लेकिन लॉक डाउन की वजह से यह पांच से सात दिनों में पहुंच रहा है। डाक अधीक्षक ने कहा कि ट्रेन सेवा अभी भी प्रभावित है। कम संख्या में ट्रेनें चल रही है। इस वजह से डाक भेजने व मंगाने में कठिनाई हो रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/speed-post-is-now-reaching-in-five-days-instead-of-three-days-127898582.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/09/
0 Response to "तीन दिन के बदले अब पांच दिन में पहुंच रहा स्पीड पोस्ट"
Post a Comment