गुठनी में दुराचार का आरोपित गिरफ्तार
09 November, 2020
Comment
गुठनी थानाक्षेत्र के पुरैना गांव से दुराचार के मामले में आरोपित युवक को गुठनी पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने बताया कि गुठनी थाना कांड संख्या 193/19 के अाराेपित 11 माह से फरार चल रहा था। जबकि इसी मामले में एक युवक ने पुलिस दबाव में न्यायालय से जमानत ले ली है। उपरोक्त कांड में गिरफ्तार अभियुक्त पुरैना गांव निवासी रामवतार साहनी का पुत्र अर्जुन साहनी है। गिरफ्तार अभियुक्त अर्जुन साहनी को रविवार देर शाम उसके घर से गिरफ्तार किया गया तथा सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। विदित हो कि गांव की ही एक युवती ने अश्लील हरकत करने का आरोप दो युवकों पर लगाया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/guthni/news/accused-of-misconduct-arrested-in-guthni-127898583.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/09/
0 Response to "गुठनी में दुराचार का आरोपित गिरफ्तार"
Post a Comment