महाराजगंज से चोरी का सामान बरामद, घर छोड़ भागा आरोपी
सिकटिया के एक घर से सोमवार की सुबह पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है। बताया जाता है कि गांव के श्रीनिवास प्रसाद चोरी का सामान अपने घर पर रखकर चोरी-छिपे बिक्री करते थे।
थानाध्यक्ष दयानंद सिंह ने बताया कि तीन दिन पहले थाना फकुरा के मस्जिद से चोरी का मामला प्रकाश में आया है। इस चोरी की वारदात की जांच पड़ताल की जा रही थी। सोमवार की सुबह थाना क्षेत्र के सिकटिया गांव निवासी श्रीनिवास प्रसाद के घर पर छापामारी कर भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया गया। हालांकि मौके से गृह स्वामी सहित सभी परिजन फरार हो गए। बताया गया कि चोरी की दो पीस बैटरी, 2 पीस स्टेबलाइजर, 1 पीस मीटर, यूनिट 2 पीस, एंलिफायर, 2 पीस बैटरी चार्जर,1 पीस इकोमशीन, इनवर्टर,1 पीस सिलेंडर, बाॅक्स एक पीस, माइक, दो पीस सोलर सोलर बरामद किया गया। श्रीनिवास के घर पर पुलिस की छापेमारी की सूचना मिलते ही सैकडों गांव के लोग दृश्य देख हका बक्का रह गये। पिता-पुत्र फरार हो गये। घटना के संबंध में पुलिस ने श्रीनिवास प्रसाद और उसके पुत्र दीपु कुमार को नामजद किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/maharajganj/news/stolen-goods-recovered-from-maharajganj-accused-fled-from-home-127898576.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/09/3_1604937202.jpg
0 Response to "महाराजगंज से चोरी का सामान बरामद, घर छोड़ भागा आरोपी"
Post a Comment