Popular Posts

डिप्टी सीएम ने कहा- एससी-एसटी व पिछड़ा वर्ग के युवाओं काे उद्यमी बनने के लिए सरकार करेगी प्रेरित

डिप्टी सीएम ने कहा- एससी-एसटी व पिछड़ा वर्ग के युवाओं काे उद्यमी बनने के लिए सरकार करेगी प्रेरित

उपमुख्यमंत्री व उद्योग मंत्री रेणु देवी ने कहा कि सरकार विशेष रणनीति बनाकर निवेशकों को आकर्षित करेगी, ताकि राज्य में अधिक से अधिक उद्योग लग सके। स्टार्ट अप योजना के तहत युवाओं को उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया जाएगा। राज्य की औद्योगिक नीति देश के दूसरे राज्यों की नीति से बेहतर है। इसे और बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा।

ये बातें उन्हाेंने बुधवार को उद्योग मंत्री का पदभार संभालने के बाद मीडिया से बातचीत में कहीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एससी-एसटी व पिछड़ा वर्ग उद्यमी योजना का प्रचार-प्रसार किया जाएगा, ताकि इस समुदाय के युवा व लोग उद्यमी बन सकें। अबतक इस समुदाय के लोग नौकरी मांगने जाते हैं। आने वाले दिनों में ये लाेग नौकरी देने की स्थित में रहेंगे।

यह एक ऐसी योजना है, जिसमें इस समुदाय के उद्यमियों को 10 लाख रुपए दिए जाते हैं। इसमें पांच लाख रुपए अनुदान के रूप में और पांच लाख रुपए 84 किश्तों में बिना ब्याज के लौटाना होता है। उद्योग विभाग इस योजना के तहत उद्यमियों को प्रशिक्षण भी दिलवाता है। महिला उद्यमी बढ़े इस दिशा में उद्योग विभाग विशेष रणनीति बनाकर काम करेगा।
पंचायती राज संस्थाओं को टैक्स वसूलने की शक्ति देने के लिए करें आवश्यक कार्रवाई: पंचायती राज मंत्री रेणु देवी ने विभाग का प्रभार संभालने के बाद पदाधिकारियों के साथ बैठक की और विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उसके बाद उन्होंने अधिकारियों को ग्राम पंचायतों की वित्तीय स्थिति में सुधार लाने के लिए त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं को टैक्स वसूलने की शक्ति देने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कहा- इससे पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त, समावेशी एवं स्वावलंबी बनाया जा सकेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल के लिए मेंटेनेंस की प्रभावकारी व्यवस्था पर बल दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रेणु देवी।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/deputy-cm-said-government-will-inspire-the-sc-st-and-backward-class-youth-to-become-entrepreneurs-127925890.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/19/orig_46_1605741221.jpg

0 Response to "डिप्टी सीएम ने कहा- एससी-एसटी व पिछड़ा वर्ग के युवाओं काे उद्यमी बनने के लिए सरकार करेगी प्रेरित"

Post a Comment