Popular Posts

शराब पीने से मना करने पर की मारपीट, हंगामा, 5 पर प्राथमिकी

शराब पीने से मना करने पर की मारपीट, हंगामा, 5 पर प्राथमिकी

सदर थाना क्षेत्र के शंकर चौक स्थित श्री राम जानकी विवाह भवन परिसर में बीते 14 नवंबर शनिवार को मंदिर के मुख्य पुजारी एवं महिला सदस्यों के साथ अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए धमकाने एवं मंदिर परिसर स्थित दुकानदारों से रंगदारी मांगने के आरोप में संजय स्वर्णकार सहित पांच लोगों मामला दर्ज किया गया है।
पूरी घटना सीसीटीवी में दर्ज हुई। जिसको लेकर सदर थाना में मामला दर्ज किया गया है।श्री राम जानकी विवाह कल्याण समिति के सचिव एवं गांधी पथ निवासी विजय पंजियार द्वारा लिखित शिकायत के अनुसार बीते 14 नवंबर को महावीर चौक निवासी ऋषभ स्वर्णकार, मछली मार्केट, डीबी रोड निवासी अमन भगत एवं सौरभ भगत विवाह भवन के मुख्य द्वार पर बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान उक्त परिसर में मौजूद अमरेंद्र तिवारी जो विवाह भवन के बिजली की देखरेख करते हैं उनके द्वारा शराब पीने से मना किया गया। इसके बाद उक्त लोगों द्वारा उनकी बुरी तरह पिटाई की गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/saharsa/news/furore-over-refusal-to-drink-alcohol-furore-fir-on-5-127925888.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/19/

0 Response to "शराब पीने से मना करने पर की मारपीट, हंगामा, 5 पर प्राथमिकी"

Post a Comment