Popular Posts

हथकड़ी सरका कर काेर्ट कैंपस से भागे आर्म्स एक्ट के दो आराेपी, एक पकड़ाया

हथकड़ी सरका कर काेर्ट कैंपस से भागे आर्म्स एक्ट के दो आराेपी, एक पकड़ाया

अवैध हथियार के साथ पकड़े गए दो बदमाश तीन पुलिसकर्मियों को चकमा देकर बुधवार को कोर्ट परिसर से फरार हो गए। दौड़ते हांफते पुलिसकर्मियों ने एक को किसी प्रकार पकड़ लिया जबकि दूसरा फरार
हो गया। बुधवार की शाम अगमकुआं थाने के तीन आरक्षी आर्म्स एक्ट के आराेपी मुन्ना माइकल और अनुराग को कोर्ट में पेश करने के लिए पहुंचे थे।

पुलिसकर्मी ऑटो लगाकर कोर्ट में पेशी की कार्रवाई करते इसी दौरान दोनों ने हथकड़ी को सरका लिया। इसके बाद अचानक तेजी से बाहर की ओर भाग निकले। तीनाें आरक्षियाें ने भाग रहे आराेपियाें को काफी दूर तक पीछा किया। एक आराेपी मुन्ना उर्फ माइकल भागने के क्रम में गिर गया।

जिससे आरक्षियों को मौका मिला और उसे दबोच लिया जबकि अनुराग भागने में सफल रहा। पुलिस पर बदमाशों के खदेड़ा-खदेड़ी से सड़क पर कुछ देर के लिए लोग सकते में पड़ गए। पुलिस गिरफ्त में दोबारा आया माइकल बोलने लगा कि अनुराग ने उसे फंसवाया है।

रास्ते में आने के क्रम में ही इशारा में ऑटो से कूद भागने के फिराक में था,लेकिन मौका नहीं मिलने की वजह से नहीं भाग सका था। रास्ते में आने के क्रम में ही हाथों से हथकड़ी को सरका लिया था,कोर्ट परिसर में पहुंचते ही मौका मिलते ही दोनों वहां से भाग निकले।
वहीं दूसरी ओर घटनास्थल पर लोगों का कहना था कि पुलिस की लापरवाही से दोनों को भागने का मौका मिला है। दो आरक्षी आपस में बेपरवाह होकर आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान दोनोंं भागे हैं।

फरार आराेपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। किसी तरह से फरार हुआ है, इसकी जानकारी ली जा रही है। -अभिजित कुमार, थानाध्यक्ष, अगमकुआं



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Armed with two arms, one of the Arms Act ran away from the campus by handcuffing, caught


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/armed-with-two-arms-one-of-the-arms-act-ran-away-from-the-campus-by-handcuffing-caught-127925892.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/19/orig_45_1605740768.jpg

0 Response to "हथकड़ी सरका कर काेर्ट कैंपस से भागे आर्म्स एक्ट के दो आराेपी, एक पकड़ाया"

Post a Comment