Popular Posts

आंगनबाड़ी केंद्रों से चल रही योजनाओं में व्यय राशि का देना होगा हिसाब

आंगनबाड़ी केंद्रों से चल रही योजनाओं में व्यय राशि का देना होगा हिसाब

जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा रिपोर्ट बाल विकास निदेशालय ने मांगा है। योजनाओं के धरातल पर अनुपालन से संबंधित रिपोर्ट तैयार करने के लिए औचक तौर पर निरीक्षण कराए जाने की भी बात कही गई है। यह दिशा-निर्देश समाज कल्याण विभाग के सचिव के निर्देश पर जारी की गई है।

इसके आलोक में बाल विकास विभाग के निदेशक ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, सहायक निदेशक बाल संरक्षण के अलावे जिले के विभिन्न बाल विकास परियोजनाओं से भी रिपोर्ट की मांग की गई है। इसके जरिए कहा गया है कि आंगनबाड़ी केंद्रों से स्कूल पूर्व शिक्षा व पोषण से संबंधित गतिविधियां चलाई जा रही है।

इसके अतिरिक्त समय-समय पर विभिन्न तरह के जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जाते है। इन कार्यक्रमों में केंद्रों के जरिए व्यय की जाने वाली राशि से संबंधित भी ब्यौरा मांगा है। आईसीडीएस के डीपीओ नीना सिंह ने बताया कि निदेशालय से दिशा निर्देश मिला है। इसके अनुकूल आंगनबाड़ी केंद्रों से संचालित योजनाओं की औचक निरीक्षण के लिए जिले की सभी परियोजनाओं में प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों को जांच के लिए निर्देशित किया गया है।

रिपोर्ट आने के बाद इसकी प्रति निदेशालय के भेजी जाएगी। जानकारों का मानना है कि जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से संचालित विभिन्न योजनाओं की शिकायत निदेशालय तक पहुंची है। इसके अलावा कई शिकायतें समाज कल्याण विभाग में भी गई हैं। इसके आलोक में समाज कल्याण विभाग के सचिव ने औचक जांच के लिए दिशा-निर्देश जारी किया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/khagaria/news/schemes-running-from-anganwadi-centers-will-have-to-account-for-the-expenditure-amount-127966691.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/01/

0 Response to "आंगनबाड़ी केंद्रों से चल रही योजनाओं में व्यय राशि का देना होगा हिसाब"

Post a Comment