बिना मास्क के घूमने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
30 November, 2020
Comment
बिना मास्क वालों के खिलाफ जुर्माना राशि वसूली करने का निर्देश दिया गया है। जिस के निर्देशानुसार मानसी पुलिस द्वारा 42 लोगों का मास्क नहीं लगाने के कारण रविवार को जुर्माना भी वसूल की गई है। स्थानीय प्रशासन बीडीओ, सीओ एवं थानाध्यक्ष द्वारा कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। सामाजिक दूरी एवं मास्क लगाने वाले कानून का पालन कराने के संबंध में पूछे जाने पर बीडीओ सुनील कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए कानून का सख्ती से पालन कराना आवश्यक है। जिसमें आम जनता एवं जनप्रतिनिधि का भी सहयोग चाहिए। सरकार द्वारा जारी निर्देश के आलोक में बिना मास्क लगाकर घूमने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/khagaria/news/action-will-be-taken-against-those-who-roam-without-masks-127966689.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/01/
0 Response to "बिना मास्क के घूमने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई"
Post a Comment