खगड़िया जिला कबड्डी संघ और यूथ क्लब खगड़िया के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा कबड्डी लीग
जिले में पहली बार जिला कबड्डी संघ एवं यूथ क्लब खगड़िया के संयुक्त प्रयास से खगड़िया प्रो कबड्डी लीग का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्घाटन सदर विधायक छत्रपति यादव के द्वारा सोमवार को बाजार समिति मैदान में नारियल फोड़कर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।
मौके पर बाजार समिति के मैदान में एक दिवसीय कबड्डी ट्रायल कराया गया। जिसमें खगड़िया सहित छह जिलों के खिलाड़ी ने भाग लिया। टाइटल स्पॉन्सर होने के कारण प्रतियोगिता का नाम स्पाइस गार्डन रेस्टुरेंट प्रो कबड्डी लीग रखा गया और ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजक केदार नारायण सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा कराया गया।
ट्रायल के उपरांत खिलाड़ियों के प्रतिभा के अनुसार छह अलग अलग फ्रेंचाइजी जिसमें रहीमपुर टाईगर्स, प्रेरणा फाइटर्स, मीनू नर्सिंग होम, बाबा इंटरप्राइजेज, राठौर मैथमेटिक्स और कामधेनु टेक्सन के द्वारा खिलाड़ियों की बोली लगा कर चयन किया गया। जिसमें 8 खिलाड़ी लोकल व 2 खिलाड़ी दूसरे जिले के लिए गए। फाइनल मैच 20 दिसंबर को रहीमपुर के मैदान में खेला जाएगा। आयोजक ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर जो प्रो कबड्डी होती है उसी के अनुसार यहां के स्थानीय खिलाड़ियों को मान सम्मान और राशि दी जाएगी।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रद्युम्न कुमार सिंह, डॉ जैनेन्द्र, रंजीत कांत वर्मा, रणधीर कुमार सिंह, विप्लव रणधीर, रणधीर कुमार, प्रकाश कुमार, राजीव कुमार आदि ने काफी योगदान दिया है। उक्त जानकारी मनीष कुमार सिंह सचिव, खगड़िया जिला कबड्डी संघ ने दिया है।
उन्होंने बताया कि उद्घाटन के मौके पर विधायक के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष भानू प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान, राजद नेता विवेका यादव समेत महागठबंधन के नेता कार्यकर्त्ता के साथ जिला परिषद सदस्य प्रियदर्शना सिंह आदि उपस्थित थे। निर्णायक की भूमिका में राजीव कुमार, प्रकाश कुमार, रौशन कुमार, उपासना कुमारी, चुन्नी कुमारी, रिया कुमारी एवं नेहा कुमारी थे ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/khagaria/news/kabaddi-league-being-held-under-the-joint-aegis-of-khagaria-district-kabaddi-union-and-youth-club-khagaria-127966696.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/01/19chirawa-pg1-0_1606779235.jpg
0 Response to "खगड़िया जिला कबड्डी संघ और यूथ क्लब खगड़िया के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा कबड्डी लीग"
Post a Comment