Popular Posts

ट्रक से कुचल कर युवक की मौत, चालक फरार

ट्रक से कुचल कर युवक की मौत, चालक फरार

बेतिया-सिकटा पथ में मलाही टोला चौक पर ट्रक से कुचल परसौना गांव निवासी मकसूद आलम (30 वर्ष) की मौत मंगलवार की देर शाम हो गयी। जीएमसीएच में शव का पोस्टमाॅर्टम हुआ। गोपालपुर थानाध्यक्ष सज्जाद गद्दी ने बताया कि मकसूद के शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया था। ट्रक जब्त कर लिया गया है। परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। मृतक के पिता करमुल्लाह मियां ने जीएमसीएच में बताया कि संध्या 6:30 बजे मकसूद बाइक से वैशखवा बाजार के लिए निकला था। परिजनों को कुछ देर बाद मौत की सूचना मिली।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/youth-dies-after-being-crushed-by-truck-driver-absconding-127947447.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/25/

0 Response to "ट्रक से कुचल कर युवक की मौत, चालक फरार"

Post a Comment