लाेगाें ने कहा- हर दिन सुबह अखबार देखते ही मास्क लगाने के लिए हाे जाते हैं सजग, अभी कोरोना से बचाव का यही उपाय
कोरोना वायरस का वैक्सीन नहीं आने तक मास्क ही वैक्सीन है। लोगों ने भास्कर के अभियान को सराहते हुए कहा कि यह लोगों के जीवन को बचाने व उन्हें स्वस्थ रखने में मदद की कड़ी है। इससे समाज में जागरूकता फैलेगी। साथ ही लोग कोविड- 19 के संक्रमण से भी बच सकते है। इस बीमारी के कारण लाखों लोगों की जान जा चुकी है। ऐसे में दैनिक भास्कर का अभियान काफी सराहनीय है। हर दिन सुबह हम अखबार को देखते ही मास्क लगाने के प्रति सजग हो रहे हैं।
लोगों को खुद भी जागरूक होना चाहिए
अधिवक्ता एजाज अहमद का कहना है कि लोगों में जागरुकता फैलाना समाज के एक सजग प्रहरी का दायित्व है। दैनिक भास्कर इस दायित्व का निर्वहन कर रहा है। लोगों को भी कोविड-19 से बचाव के लिए स्वत: भी जागरूक होना चाहिए।
घर से निकलते हीं लगा लें फेस मास्क
मीना बाजार के व्यवसायी शशि भूषण गुप्ता का कहना है कि सभी लोग स्वयं से जागरूक हो। घर से निकलते ही कपड़े की तरह मास्क को भी लगा लें। इससे न सिर्फ संक्रमण का खतरा टलेगा बल्कि लोग एक दूसरे को प्रेरित भी करेंगे।
हमें सभी नियमों का पालन करना चाहिए
क्रिश्चन क्वार्टर निवासी राज रंजन का कहना है कि सरकार से लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। दैनिक भास्कर भी लोगों में जागरुकता फैला रहा है। ऐसे में हमें सभी नियमों का पालन करना चाहिए।
मास्क-सोशल डिस्टेंस का पालन आवश्यक
व्यवसायी संघ के रेयाज अहमद का कहना है कि दुनिया के सभी देश कोरोना की दवा पर रिसर्च व ट्रायल कर रहे है। जब तक दवा बाजार में उपलब्ध नहीं हो जाती है तब तक मास्क व सोशल डिस्टेंस का पालन अति आवश्यक है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/laageen-said-everyday-seeing-the-newspaper-in-the-morning-come-to-apply-mask-this-is-the-only-way-to-avoid-corona-127947458.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/25/
0 Response to "लाेगाें ने कहा- हर दिन सुबह अखबार देखते ही मास्क लगाने के लिए हाे जाते हैं सजग, अभी कोरोना से बचाव का यही उपाय"
Post a Comment