Popular Posts

ट्रैफिक पुलिस का कंट्रोल नहीं, अतिक्रमण और वन-वे सिस्टम नहीं होने से रोज लग रहा है जाम

ट्रैफिक पुलिस का कंट्रोल नहीं, अतिक्रमण और वन-वे सिस्टम नहीं होने से रोज लग रहा है जाम

शहर की इंट्री प्वाइंट फोर लेन एनएच-727 भले ही हैं, लेकिन इस सड़क पर प्रतिदिन घंटों जाम लगता है। जिससे आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। शहर के हरिवाटिका चौक, मुफस्सिल थाना से होते हुए बाजार समिति, समाहरणालय से बस स्टैंड होते हुए हरिवाटिका जाने वाली सड़क व स्टेशन चौक से हरिवाटिका जाने वाली सड़क में सुबह से 10 बजे के बाद शाम तक जाम लगा रहता है। हालांकि इन जगहों पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती रहती है, लेकिन ट्रैफिक को कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। शहर में जाम का मुख्य कारण सड़क के दोनों किनारे अतिक्रमण, बेतरतीब तरीके से वाहनों का खड़ा होना व वन-वे ट्रैफिक सिस्टम व्यवस्था नहीं होना है। इस कारण रोज जाम लगता है और वाहनों की लंबी कतार में लोगों को घंटों फंसना पड़ता है।

जाम पाॅइंट- 1

एनएच-727 मोतिहारी से बेतिया आने वाली मुख्य सड़क कृष्णा पेट्रोल पंप से बाजार समिति तक जाने वाली सड़क में डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। जाम के कारण कदम रखने तक का जगह नहीं था। पैदल चलने वाले राहगीरों को भी काफी दिक्कत हो रही थी। एक तो दोनों तरफ अतिक्रमण व आधा दर्जन ट्रांसपोर्ट होने के कारण दोनों तरफ ट्रक लगा रहता है। जिसके कारण यहां जाम लगता है। यह सड़क मोतिहारी से जिले में प्रवेश का इंट्री प्वाइंट है।

जाम पाॅइंट- 2
एनएच- 727 हरिवाटिका चौक पर सुबह करीब 10:30 बजे से 1 घंटे तक जाम लगा रहा। जाम में छोटी-बड़ी गाड़ियां फंसी रही। हालांकि यहां ट्रैफिक पुलिस की तैनाती भी रही। लेकिन पुलिस जाम को खत्म कराने में बेबस दिखी। आगे निकलने के लिए लोग गलत साइड में घुसते रहे व पुलिस समझाती रही।

जाम पाॅइंट- 3
स्टेशन चौक से हरिवाटिका जाने वाली सड़क में करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। क्योंकि यहां सड़क के दोनों तरफ सर्विस लेन में अवैध रूप से वाहनों का पड़ाव, गैराज, निर्माण सामग्री की दुकानों का सामान व वाहन आदि लगे रहते हैं। जिससे मेन रोड सिंगल रोड बनकर रह गया है। जबकि यह सड़क सबसे व्यस्ततम व महत्वपूर्ण है। स्टेशन चौक व हरिवाटिका चौक पर पुलिस की तैनाती रहती है, लेकिन वो भी अतिक्रमणकारियों के आगे बेबस है।

जाम पाॅइंट- 4
समाहरणालय चौक से बस स्टैंड होते हुए हरिवाटिका चौक तक जाने वाली मुख्य सड़क में करीब एक घंटा 10 मिनट तक जाम लगा रह। इस सड़क से जिले विभिन्न प्रखंड, पटना सहित अन्य जगहों के लिए बसें खुलती है। रुट चार्ट निर्धारण नहीं होने के कारण जाम की समस्या बनी रहती है।​​​​​​​




Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Traffic police control, no encroachment and one-way system is jammed everyday


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/traffic-police-control-no-encroachment-and-one-way-system-is-jammed-everyday-127947446.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/25/25bettiah-02_1606322628.jpg

0 Response to "ट्रैफिक पुलिस का कंट्रोल नहीं, अतिक्रमण और वन-वे सिस्टम नहीं होने से रोज लग रहा है जाम"

Post a Comment