Popular Posts

गंडक नदी में नाव डूबने से अजीज मियां की मौत

गंडक नदी में नाव डूबने से अजीज मियां की मौत

स्थानीय थाना अंतर्गत दियारा क्षेत्र के पास वह रहे गंडक नदी के अलपाहां घाट पर क्षमता से ज्यादा नाव पर सवार लोगों से भरी नाव डूब जाने से 55 वर्षीय अजीज मियां की मौत हो गई। अन्य यात्री बाहर निकल गए। आसपास के लोगों ने अजीज मियां के शव को नदी से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही श्रीनगर थाना के पुलिस कर्मी वहां पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। अंत्य परीक्षण के लिए बेतिया सदर अस्पताल में भेज दिया। थानाध्यक्ष खालिद अख्तर ने बताया कि शव की पहचान सूरजपुर गांव के अजीज मियां उम्र 55 वर्ष के रूप में की गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/aziz-mian-dies-due-to-boat-sinking-in-gandak-river-127947449.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/25/

0 Response to "गंडक नदी में नाव डूबने से अजीज मियां की मौत"

Post a Comment