मलाहीटोला टेंगरहिया के पास ट्रक व बाइक की टक्कर, युवक की हुई मौत
बेतिया-मैंनाटांड पथ में गोपालपुर थाना अंतर्गत मलाहीटोला टेंगरहिया के समीप ट्रक व बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृत युवक की पहचान गोपालपुर थाना के परसौना निवासी करमुल्लाह मियां के 26 वर्षीय पुत्र मकसूद आलम के रूप में हुई है। ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है। ट्रक यूपी 57 टी - 0472 पीडीएस का खाद्यान डिलीवरी करने जा रहा था। जबकि उक्त बाइक चालक बैशखवा से सब्जी खरीदकर अपने घर जा रहे थे। थानाध्यक्ष सज्जाद गद्दी ने बताया कि जब्त ट्रक पर पीडीएस का खद्यान लदा है।
जिसे थाना पर सुरक्षित रखा गया है। घटना में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। वहीं पोस्टमाॅर्टम के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने बुधवार को गोपालपुर थाना से महज दो सौ मीटर की दूरी पर बेतिया-मैंनाटांड़ सड़क पर शव को रखकर जाम कर दिया। साथ ही मृतक के आश्रित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग करने लगे। थानाध्यक्ष ने समझाकर जाम हटवाया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/truck-and-bike-collision-near-malahitola-tangarahia-youth-dies-127947451.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/25/25bettiah-03_1606322737.jpg
0 Response to "मलाहीटोला टेंगरहिया के पास ट्रक व बाइक की टक्कर, युवक की हुई मौत"
Post a Comment