Popular Posts

फिरौती के लिए कालीबाग के नाैवीं के छात्र का किया अपहरण, प्राथमिकी दर्ज

फिरौती के लिए कालीबाग के नाैवीं के छात्र का किया अपहरण, प्राथमिकी दर्ज

नगर के कालीबाग गडवान टोली निवासी 15 वर्षीय मो. नासीर खान का अपहरण फिरौती के लिए कर लिया गया है। वह नवम वर्ग का छात्र बताया गया है। मो. नासीर गडवान टोली निवासी अफरोज खान का पुत्र है। मामले में पिता के शिकायत पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार भास्कर ने कहा कि प्राथमिकी में पड़ोसी हुसैन अंसारी, सुहैल अंसारी, शेख पप्पु, रुस्तम अंसारी तथा जमादार टोला के सद्दाम को नामजद आरोपी बनाया गया है। परिजनों ने बताया कि पूर्व के विवाद में घटना का अंजाम दिया गया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि बच्चे का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/fir-of-kidnapping-of-student-of-kalibaghs-ninth-for-ransom-fir-lodged-127947453.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/25/

0 Response to "फिरौती के लिए कालीबाग के नाैवीं के छात्र का किया अपहरण, प्राथमिकी दर्ज"

Post a Comment