बहन का लड़के से बात करना नापसंद था, इसलिए मार डाला
धनरुआ थाने के छाती गांव में शनिवार देर रात 18 वर्षीय शोभा कुमारी की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे में ही खुलासा कर दिया। उसकी हत्या उसके बड़े भाई बबलू यादव ने की थी। भाई ने जिस पिस्तौल से उसकी हत्या की थी, पुलिस ने उसे बरामद भी कर लिया है। घटना का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। आरोपी भाई बबलू यादव ने पुलिस की कड़ी पूछताछ में कबूला कि वह अपनी बहन की हरकतों से तंग आ गया था।
उसने पुलिस को बताया कि उसकी बहन अक्सर मोबाइल से किसी लड़के से बात करती थी। इसे लेकर उसे कई बार समझाया गया लेकिन वह नहीं समझी। बाद में जब पानी सिर से ऊपर बहने लगा तो उसने उसकी हत्या की योजना बनाई।
उसने बताया कि शनिवार की रात घर में उसकी मां और पत्नी के अलावा कोई नहीं था। उसके पिता और छोटा भाई उस वक्त पभेड़ी मोड़ पर ट्रक की रखवाली कर रहे थे। रात में उसकी बहन घर के नवनिर्मित कमरे में थी और काफी देर तक मोबाइल से उसी लड़के से बात करती रही। बाद में जब वह सो गई तो मौका देख देसी पिस्तौल के साथ वह उसके कमरे में पहुंचा और उसे गोलीमार दी। बाद में उसने अपनी पिस्तौल घर की बगल में स्थित एक केला के पेड़ में छिपा दी और उक्त आरोप अज्ञात दो बदमाशों पर मढ़ दिया।
बार-बार बयान बदलने से पुलिस को शक गहराया
युवती के भाई द्वारा इस मामले में बार-बार बयान बदला जा रहा था, जिससे पुलिस को शक हुआ और फिर पुलिस ने अकेले में उससे कड़ाई से पूछताछ की। थोड़ी देर के बाद भी उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। युवती की मौत के बाद पुलिस को उसके पिता के बयान का इंतजार था। बाद में शव का अंतिम संस्कार कर लौटे उसके पिता महेश यादव ने इस मामले में दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई। इधर पुलिस को इसमें संदेह हुआ और फिर पुन: इसकी जांच शुरू कर दी।
दो बेटियों ने मां की गुमशुदगी का कराया मामला दर्ज, बड़ी बेटी के यहां से शव बरामद
पालीगंज के सिगोड़ी थाने में तीन माह पहले दो बेटियों ने अपनी 75 वर्षीया मां के अपहरण करने का मामला दर्ज कराया था, जिसमें अपनी बड़ी बहन और उसके पति पर इसका आरोप लगाया था। वृद्धा कल्पा थाने के रामपुर गांव की रहने वाली थी और आज उसकी मौत की सूचना मिलने के बाद सनसनी फैल गई।
पुलिस के अनुसार पूरा मामला संपत्ति का विवाद का प्रतीत हो रहा है। बताया जाता है कि सिगोड़ी थाना के सोहरा की रहने वाली ममता व फूलवंती ने तीन माह पूर्व सिगोड़ी थाने में अपनी बड़ी बहन माहेश्वरी देवी और उसके पति जलेंद्र सिंह पर 75 वर्षीया मां जनकिया देवी को अगवा करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को आवेदन दिया था। तब से पुलिस और दोनों बहनें अपनी मां के साथ-साथ बहन-बहनोई की तलाश में जुटे थे। सोमवार की सुबह बहनों को पता चला कि मां की मौत हो चुकी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/news/sister-disliked-talking-to-boy-so-killed-127877236.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/03/
0 Response to "बहन का लड़के से बात करना नापसंद था, इसलिए मार डाला"
Post a Comment