आज शाम 6 बजे से बोरिंग रोड चौराहा से पानी टंकी तक नहीं चलेंगी गाड़ियां
02 November, 2020
Comment
मंगलवार की शाम 6 बजे से देर रात तक बोरिंग रोड चौराहा से एएन कॉलेज और तपस्या मोड़ की तरफ गाड़ियां नहीं चलेंगी। इस दाैरान गाड़ियां वैकल्पिक मार्ग बोरिंग कैनाल रोड, राजापुर पुल के रास्ते जाएंगी। साथ ही बाेरिंग राेड के माेहिनी माेड़ से सहदेव महताे मार्ग, एएन काॅलेज हाेते पानी टंकी तक वाहन परिचालन पर पूरी तरह से राेक रहेगी। ट्रैफिक व्यवस्था में यह बदलाव मतदान के बाद पाेल्ड ईवीएम और वीवीपैट काे एएन काॅलेज में बने वज्रगृह में जमा करने के लिए किया गया है।
इसका रखें ध्यान, नहीं हाेगी परेशानी
- कुर्जी मोड़, पाटलिपुत्र की ओर से बोरिंग रोड की ओर आने वाले निजी वाहन पानी टंकी मोड़ तक आएंगे और वहां से दाहिने मुड़कर दीघा- आर ब्लॉक रोड होते आगे की ओर जाएंगे।
- कुर्जी मोड़ से बोरिंग रोड की ओर आने वाले व्यावसायिक वाहनों का परिचालन पाटलिपुत्र गोलंबर तक ही होगा। कुर्जी माेड़ से पटना जंक्शन जाने वाले वाहनों का परिचालन कुर्जी मोड़ से राजापुर पुल, बोरिंग केनाल रोड, बोरिंग रोड चाैराहा होते होगा।
- पोल्ड ईवीएम व वीवीपैट जमा करने वाली पैट्रोलिंग पार्टियां हड़ताली चौक, मोहिनी मोड़, सहदेव महतो मार्ग होते एएन कॉलेज गेट तक आएंगी। ईवीएम व वीवीपैट उतारने के बाद पानी टंकी मोड़ से बाएं मुड़कर दीघा-आर ब्लॉक सड़क के किनारे पार्क हाेंगी। अन्यथा सहयोग हॉस्पिटल के सामने खाली मैदान में पार्क हाेंगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/trains-will-not-run-from-boring-road-intersection-to-water-tank-from-6-pm-today-127877224.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/03/
0 Response to "आज शाम 6 बजे से बोरिंग रोड चौराहा से पानी टंकी तक नहीं चलेंगी गाड़ियां"
Post a Comment