Popular Posts

सेमीफाइनल मुकाबले में कोल्हुवा ने 20 रन से मारी बाजी, बांसगांव को दी शिकस्त

सेमीफाइनल मुकाबले में कोल्हुवा ने 20 रन से मारी बाजी, बांसगांव को दी शिकस्त

बगहा- 1 प्रखंड के खजूरी खेल मैदान में आदर्श क्रिकेट क्लब, मंझरिया के सौजन्य से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मैच बुधवार को कोल्हुवा चौतरवा बनाम बांसगांव की टीम के बीच हुआ। कोल्हुवा की टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग की। निर्धारित 16 ओवर में 93 रन पर पूरी टीम आउट हुई। जवाब में उतरी बांसगांव की टीम 20 रन से पिछड़ गई। मैन ऑफ द मैच का कोल्हुवा टीम के राजुद्दीन ने हासिल की। फाइनल मैच कोल्हुवा और मंझरिया के बीच गुरुवार को खेला जाएगा। अंपायर की भूमिका मनु कुमार व रवि कुमार ने निभाई। उद्घोषक के दायित्वों का निर्वाह पुलकित तिवारी व विनोद राम ने किया। क्लब के अध्यक्ष धीरज तिवारी, उपाध्यक्ष अमित पांडेय समेत संदीप कुमार, हरेंद्र सिंह, हैप्पी सिंह, अगस्त सिंह, विनोद राम आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई। बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kolhuva won by 20 runs in the semifinal match, defeating Bansgaon


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/kolhuva-won-by-20-runs-in-the-semifinal-match-defeating-bansgaon-127947455.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/25/25bettiah-04_1606322810.jpg

0 Response to "सेमीफाइनल मुकाबले में कोल्हुवा ने 20 रन से मारी बाजी, बांसगांव को दी शिकस्त"

Post a Comment