Popular Posts

बाइक की डिक्की तोड़ कर एक लाख की लूट

बाइक की डिक्की तोड़ कर एक लाख की लूट

शहर के तीन लालटेन चौक पर गुरुवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने एक बाइक की डिक्की तोड़ एक लाख रुपये उड़ा लिया है। बदमाश बाइक पर सवार थे। घटना के बाद दोनों बदमाश गौशाला के सामने से दक्षिण दिशा की ओर जाने वाली सड़क के रास्ते फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में लग गई है। नगर थानाध्यक्ष राकेश भास्कर घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे है। गोपालपुर थाना क्षेत्र के घोघा शिवाघाट के प्रदीप साह आईसीआईसीआई बैंक से 1 लाख 20 हजार रुपये की निकासी किये।

रुपये को बाइक की डिक्की में रख अपने एक साथी के साथ बाइक लेकर गाड़ी का टायर खरीदने तीन लालटेन चौक पर चले गये। बाइक को दुकान के सामने खड़ी कर दोनों दुकान के भीतर चले गए। इसी बीच पीछे से अपाचे बाइक पर सवार दो युवक आए। दोनों बाइक के पास अपनी गाड़ी रोक बाइक की डिक्की तोड़ दिया उसमें रखे एक लाख रुपये निकाल लिए। जबकि 20 हजार रुपए डिक्की में ही छूट गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/bike-trunk-broken-and-robbed-of-one-lakh-127908555.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/12/

0 Response to "बाइक की डिक्की तोड़ कर एक लाख की लूट"

Post a Comment