शहर के छठ घाटों की साफ सफाई में जुटी नगर परिषद
नगर में सभी छठ घाटों की साफ सफाई कार्य में नगर परिषद जुट गया है। इस क्रम में गुरुवार को नगर के जगदंबानगर छठघाट, पथरी घाट छठघाट, उतरवारी पोखरा छठघाट, सागर पोखरा छठघाट, बस स्टेंड छठघाट, हरिवाटिका छठघाट, शिवालाघाट छठघाट की साफ सफाई की गई। नगर परिषद के कमिर्यों के द्वारा यहां पर साफ सफाई कार्य करने के साथ ही उबड़ खाबड़ मिट्टी को भी बराबर किया जा रहा है। ताकि छठ घाटों पर पहुंचने वाले व्रतियों को परेशानी नहीं हो सके। साथ ही व्रतियों के साथ पहुंचने वाले अन्य श्रद्धालुओं को भी परेशानी नहीं हो सके। नगर के करीब आधा दर्जन छठ घाटों का जायजा उप सभापति कयूम अंसारी तथा सिटी मैनेजर राजीव रंजन सिंह ने लिया।
इसके साथ ही घारी प्रभारी सह सफाई निरीक्षक मो. तबरेज तथा जुलूम साह भी मौजूद रहे। उप सभापति ने कहा कि नगर परिषद का प्रयास है कि छठ घाटों पर पहुंचने वाले किसी भी श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं हो। उन्होंने कहा कि साफ सफाई कार्य पूर्ण होते ही इन जगहों पर चूना तथा ब्लीचिंग का छीड़काव कराया जाएगा। तालाबों के जल की भी साफ सफाई कराई जाएगी। उप सभापति ने कहा कि छठ घाटों के पहुंच पथ पर भी साफ सफाई करने का निर्देश घारी प्रभारी को दिया गया है। ताकि आसपास के लोगों को पूजा स्थल तक पहुंचने में परेशानी नहीं हो सके। इसके साथ ही नगर के सभी गली मोहल्लों से कूृड़ा कचरा का उठाव तेजी से किया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/city-council-engaged-in-cleanliness-of-the-citys-chhath-ghats-127908553.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/12/orig_12bettiah-02_1605199172.jpg
0 Response to "शहर के छठ घाटों की साफ सफाई में जुटी नगर परिषद"
Post a Comment