Popular Posts

जर्जर तार टूट कर गिरा बाल-बाल बचा युवक

जर्जर तार टूट कर गिरा बाल-बाल बचा युवक

शहर के शिवगंज में हाइटेंशन जर्जर तार टूटकर अचानक गिर गया। जिससे अफरा तफरी मच गई। वहीं तार गिरने से बाइक सवार अपनी बाइक छोड़कर तथा जान बचाकर भाग गया। इस घटना से विद्युत विभाग के प्रति मोहल्लेवासियों में आक्रोश व्याप्त है। शेख अतिउल्लाह, फिरोज आलम, गोलू श्रीवास्तव एवं भोला अंसारी आदि ने बताया कि गुरुवार की सुबह शिवगंज वार्ड नंबर 7 में अचानक बिजली का जर्जर तार टूट कर गिर गया। जिससे मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

उन्होंने बताया कि जर्जर तार टूटकर गिरने से एक युवक बाल-बाल बच गया है। हालांकि युवक के बाइक पर तार गिर गया। मोहल्लेवासियों ने बिजली विभाग को सूचना देकर विद्युत आपूर्ति कटवाया। मोहल्लेवासियों का कहना था कि सूचना पर एक बिजली मिस्त्री पहुंचा था। तार को एक जगह इकट्ठा करके चला गया है। जिसके कारण उनके मोहल्ले का विद्युत आपूर्ति बाधित है। सहायक विद्युत अभियंता आलोक कुमार ने बताया कि शीघ्र ही शिवगंज मोहल्ले के जर्जर तार को बदल दिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/narkatiaganj/news/young-man-left-narrowly-broken-and-broken-127908557.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/12/

0 Response to "जर्जर तार टूट कर गिरा बाल-बाल बचा युवक"

Post a Comment