Popular Posts

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दूसरा घायल

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दूसरा घायल

आंदर सीवान मुख्य पथ पर रविवार की संध्या करीब 5 बजे सड़क दुर्घटना में एक 21 वर्षीय युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक 19 वर्षीय घायल हो गया। मृतक मड़कन निवासी प्रभु राम के 21 वर्षीय पुत्र हृदय कुमार व घायल जगजीवन राम के 19 वर्षीय पुत्र दर्शन कुमार बताया जाता है। घटना के बारे में प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताया जा रहा है कि एक बाइक पर दोनों युवक सवार होकर हुसैनगंज से अपने घर को जा रहे थे। इसी दौरान हथौड़ा के समीप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गए। जहां घटना स्थल पर ही हृदय कुमार की मौत हो गई। जबकि दर्शन कुमार घायल हो गया। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/husainganj/news/one-killed-in-road-accident-another-injured-127940308.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/23/

0 Response to "सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दूसरा घायल"

Post a Comment