Popular Posts

गुलनाज को इंसाफ दिलाने के लिए निकाला कैंडल मार्च

गुलनाज को इंसाफ दिलाने के लिए निकाला कैंडल मार्च

ग्रामीण इलाकाें में रविवार की देर रात वैशाली जिले के गुलनाज को इंसाफ दिलाने के लिए कैंडल मार्च निकाला गया। इसी क्रम में छाता पंचायत के हथौड़ी गांव से गुलनाज हत्याकांड के विरोध में ग्रामीणों ने कैंडल मार्च निकाला। इसकी शुरुअात हथौड़ी से हुई।हाजीपुर की बेटी गुलनाज को न्याय दिलाने और हत्यारों की गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर कई लोग कैंडल मार्च में शामिल हुए। इसमें अल्ताफ असलम, आसिफ, जिशान, फहीम, ज़ियाउद्दीन, सलामुद्दीन मो.इरफान, दुलारे, टुन्ना, अरशद आदि शामिल थे। मार्च के बाद हुई श्रद्धांजलि सभा में लोगों ने कहा कि बिहार में बेटी सुरक्षित नहीं तो क्या सुरक्षित रहेगा । गुलनाज को इंसाफ जब तक नहीं मिलता मुहिम जारी रहेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Candle march organized to bring justice to Gulnaz


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/husainganj/news/candle-march-organized-to-bring-justice-to-gulnaz-127940306.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/23/4_1606148772.jpg

0 Response to "गुलनाज को इंसाफ दिलाने के लिए निकाला कैंडल मार्च"

Post a Comment