Popular Posts

जल जीवन हरियाली से लगे पौधे पर मुखिया ने कहा सूख गया तो हम क्या करें? फिर दूसरा पौधा लगा देंगे

जल जीवन हरियाली से लगे पौधे पर मुखिया ने कहा सूख गया तो हम क्या करें? फिर दूसरा पौधा लगा देंगे

आजमनगर प्रखंड के खरसौता पंचायत स्थित जल जीवन हरियाली अभियान के तहत मनरेगा द्वारा संचालित योजना से लाखों रुपये खर्च कर पौधरोपण किया गया है। जो विभागीय लापरवाही और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण लगाया गया अधिकांश पौधा सूख गया है। ‌पौधे की जगह सिर्फ पौधे की सुरक्षा को लेकर बांस से निर्मित घेरा बन्दी ही रह गयी है। जबकि इस मामले में मुखिया का कहना है कि पौधा सूख गया तो हम क्या करें? अब फिर दूसरा पौधा लगा देंगे। बता दें कि खरसौता पंचायत में खुदागंज से हासोपाड़ा मुख्य पथ के दोनों ओर 3 लाख 28 हजार तो हासोपाड़ा से गोपाल ठाकुर के खेत तक सड़क किनारे 3 लाख 28 हजार रुपये खर्च कर जल जीवन हरियाली अभियान के तहत पौधरोपण किया गया था। लेकिन धरातल पर अधिकांश पौधे सूख गए हैं। स्थानीय लोगों की माने तो पौधरोपण के बाद आज तक इसमें पानी डालने की तो छोड़िए स्थिति देखने तक कोई नहीं आया है। ऐसे में जमीनी हरियाली को लेकर पीटीए, पीआरएस, मुखिया व अन्य ने कितने कारगर कार्य किये हैं वस्तुस्थिति से सहज अंदाजा लगा सकते हैं।

वहीं खुदागंज से हासोपाड़ा योजना का बोर्ड योजना स्थल पर ही टूटी पड़ी थी। उसी से प्राक्कलित राशि की जानकारी प्राप्त हुई है। मौजूदा स्थिति को देख यह कहना गलत नहीं होगा कि पौधारोपण योजना मनरेगा कर्मी व मुखिया के लिए दुधारू योजना साबित हो रही है। जांच उच्च अधिकारी के द्वारा कराई जाए तो बड़ी लापरवाही और सरकारी राशि के दुरुपयोग किये जाने की तस्वीरें सामने आ सकती है।

पीटीए ने कहा नहीं है जानकारी पंचायत के पीटीए मुकेश कुमार, पीआरएस अरिंदम कुमार ने कहा की पौधारोपण लाखों रुपये खर्च कर किया गया पौधा सूख गया है। इसकी जानकारी मुझे नहीं है। वहीं मुखिया डिजेन्द्र नाथ मंडल ने कहा की फिर दूसरा पौधा लाकर लगा देंगे। सूख गया तो हम क्या करें? उनका यह कहना कई सवालों को खड़े करती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The head said on water plant greenery plant, if dried up, what should we do? Then we will plant another plant


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/azamnagar/news/the-head-said-on-water-plant-greenery-plant-if-dried-up-what-should-we-do-then-we-will-plant-another-plant-127966738.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/01/95_1606779683.jpg

0 Response to "जल जीवन हरियाली से लगे पौधे पर मुखिया ने कहा सूख गया तो हम क्या करें? फिर दूसरा पौधा लगा देंगे"

Post a Comment