Popular Posts

बेगूसराय स्टेशन पर महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव और सुविधा बहाल की जाए

बेगूसराय स्टेशन पर महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव और सुविधा बहाल की जाए

डीआरयूसीसी सदस्य शंभू कुमार ने हाजीपुर जोन के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर बेगूसराय स्टेशन पर विभिन्न महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव देने सहित अन्य सुविधा बहाल करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बेगूसराय और सीमांचल के रेलयात्रियों की मांग व परेशानियों को देखते हुए महाप्रबंधक को पत्र लिखकर कई मांग की है। साथ ही राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा व केंद्रीय रेलमंत्री पीयूष गोयल एवं सोनपुर मंडल के डीआरएम को भी समस्या से अवगत कराया है।

उन्होंने सहरसा-पटना स्पेशल मेमू ट्रेन को स्थाई ट्रेन के रूप में चलाने, बरौनी-दानापुर में मेमू स्पेशल ट्रेन का विस्तार लाखो या मानसी जंक्शन तक करने, हजारों यात्री की पaरेशानियों को देखते हुए अविलंब तिलरथ जमालपुर मेमू ट्रेन चलाने, हावड़ा खगड़िया स्पेशल के तर्ज पर (क्यूल, हथिदह, बेगूसराय ) मेन लाइन से नियमित ट्रेन चलाने की मांग की।

साथ ही उन्होंने सहरसा नई दिल्ली सुपरफास्ट हमसफर क्लोन ट्रेन का ठहराव बेगूसराय स्टेशन पर देने और राज्यरानी सहित महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव लखमिनियां स्टेशन पर देने की मांग की है। डीआरयूसीसी सदस्य ने बेगूसराय मुंगेर भागलपुर रेल रूट से जयनगर भागलपुर सुपर फास्ट इंटरसिटी एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस चलाने और गंगासागर एक्सप्रेस और तिरहूत एक्सप्रेस को भाया बरौनी- बेगूसराय डायवर्ट करने की भी मांग की।

वहीं कटिहार टाटा लिंक सुपरफास्ट एक्सप्रेस को फिर से शुरू करने एवं बेगूसराय स्टेशन से होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की विभिन्न ट्रेनों का ठहराव अवधि 5 मिनट करने की मांग की ताकि व्यापारियों कारोबारियों तथा आम जनों को माल उतारने और चढ़ाने की सुविधा हो।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/begusarai/news/stopping-and-restoring-of-important-trains-at-begusarai-station-127966739.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/01/

0 Response to "बेगूसराय स्टेशन पर महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव और सुविधा बहाल की जाए"

Post a Comment