इंटरव्यू रिपोर्ट सबमिट, सिंडिकेट के बाद दी जाएगी नौकरी
मुंगेर विश्वविद्यालय में संविदा पर 38 पदों पर सेवानिवृत्त कर्मियों एवं अधिकारियों की बहाली के लिए 25 और 26 नवंबर को आयोजित किए गए साक्षात्कार के बाद बोर्ड ने अपनी अनुशंसा विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंप दिया है।
विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार साक्षात्कार बोर्ड ने साक्षात्कार के बाद स्क्रूटनी के पश्चात पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के विभिन्न पदों पर करीब 13 लोगों के चयन के लिए अपनी अनुशंसा विधिवत विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंप दिया है। हालांकि इस संबंध में अधिकृत जानकारी नहीं मिल सकी।
जानकारी के अनुसार बोर्ड की अनुशंसा को सिंडिकेट की बैठक में अनुमोदन के लिए पेश किया जाएगा। सिंडिकेट के अनुमाेदन के बाद ही वैधानिक रूप में रिजल्ट की घोषणा हो सकती है। विश्वविद्यालय में संविदा पर 38 पदों पर बहाली के लिए स्क्रूटनी के पश्चात लगभग 35 लोगों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था।
विश्वविद्यालय के बोर्ड रूम में आयोजित दो दिवसीय साक्षात्कार में 25 नवंबर को 16 और 26 नवंबर को शेष बचे 17 लोग साक्षात्कार में उपस्थित हुए थे। हालांकि 49 के करीब साक्षात्कार लिए गए थे, क्योंकि कुछ अभ्यर्थियों ने एक से ज्यादा पदों के लिए साक्षात्कार दिया। साक्षात्कार पैनल में विश्वविद्यालय के 09 अधिकारी मौजूद थे। बता दें कि साक्षात्कार के पूर्व उपस्थित सभी अभ्यर्थियों का हिन्दी और अंग्रेजी में लिखित तौर पर क्वालीफाइंग जांच परीक्षा भी ली गई थी।
65 वर्ष से कम उम्र वालों से मांगा गया था आवेदन
यह बहाली बिहार सरकार के संकल्प 10000 में निहित नियमावली के आधार पर हो रही है। 26 जून को 38 पदों पर संविदा के आधार पर सरकारी एवं लोक उपक्रमों या विवि सेवा से निकट भविष्य में सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं तृतीय वर्ग के कर्मियों की बहाली के लिए विज्ञापन निकाला गया था। जिसमें सहायक कुलसचिव, सेक्शन ऑफिसर, यूडीसी, एलडीसी, स्टेनोग्राफर, प्रोग्रामर, ऑडिटर, असिस्टेंट फिनांस ऑफिसर, पीए, लाइब्रेरियन, असिस्टेंट लाइब्रेरियन आदि के पदों पर आवेदन मांगे गए थे।
कोटे से सात छात्रों ने स्नातक पार्ट वन में लिया दाखिला
मुंगेर विश्वविद्यालय में स्नातक पार्ट-1 में तीसरी सूची में चयनित कोटा के आधार पर अब तक 12 छात्र-छात्राओं ने कला के विभिन्न विषयों में नामांकन कराया। सोमवार को 07 विद्यार्थियों ने कला के विषयों में ऑनलाइन शुल्क जमा कर नामांकन कराया। उल्लेखनीय है कि मुंगेर विवि द्वारा 27 नवंबर को सत्र 2020-23 स्नातक पार्ट-1 में नामांकन को लेकर तीसरी मैरिट सूची जारी की गई है। जिसमें एमयू के 20 डिग्री कॉलेजों के लिए कुल 86 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है। 2 दिसंबर तक पोर्टल खोला गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/khagaria/news/submit-interview-report-job-will-be-given-after-syndicate-127966734.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/01/
0 Response to "इंटरव्यू रिपोर्ट सबमिट, सिंडिकेट के बाद दी जाएगी नौकरी"
Post a Comment