सखवा व सभैपुरा रोड में पुलिस ने की वाहन जांच
25 November, 2020
Comment
वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को स्थानीय थाना की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी के नेतृत्व में थाना के अधिकारियों व पुलिसकर्मियों ने सखवा व सभैपुरा रोड में वाहन जांच की। वाहन चालकों को रोक कर आवश्यक कागजात की मांग की गई। मुख्य तौर पर बाइक सवार को हेलमेट लगाकर सफर तय करने का सख्त निर्देश दिया गया। वाहन जांच के दौरान पुलिसकर्मियों ने मास्क लगाने को लेकर भी सख्ती दिखाई। वाहन चालकों को मास्क लगाकर घर से बाहर निकलने का सख्त निर्देश दिया। इस अभियान में थानाध्यक्ष के अलावे एसआई अजित कुमार, एएसआई विजय कुमार सिंह शामिल थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/hasanpur/news/police-conducted-vehicle-investigation-in-sakhwa-and-sabhepura-road-127947503.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/25/
0 Response to "सखवा व सभैपुरा रोड में पुलिस ने की वाहन जांच"
Post a Comment